दौसा की चौंकाने वाली घटनाः पहरेदार ही निकला चोर, फैक्ट्री में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया पुलिस कांस्टेबल

Published : Aug 04, 2022, 06:25 PM IST
दौसा की चौंकाने वाली घटनाः पहरेदार ही निकला चोर, फैक्ट्री में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया पुलिस कांस्टेबल

सार

राजस्थान के दौसा में पुलिस ने खुद के विभाग में काम करने वाले कांस्टेबल को चोरी करते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया है। उसने 2 अगस्त के दिन भी एक चोरी करना कबूल किया है। आपकों बता दे कि जिलें में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई है...  

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में पिछले दो सप्ताह में बढ़ी चोरियों से हो रही पुलिस की किरकिरी के बीच एक पुलिसकर्मी ने पूरे पुलिस विभाग की मिट्टी पलीद कर दी है। यहां जिस पुलिसकर्मी को चोर को पकडऩे का जिम्मा मिला था वह खुद ही चोर निकला। जो  चोरी के लिए दीवार फांदकर एक फैक्ट्री में घुसते हुए पकड़ा गया। चोर दौसा पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह है। जिसे औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

फैक्ट्री में घुसने पर पकड़ा गया कांस्टेबल
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह बुधवार को  सोमनाथ औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में चोरी करने के लिए घुसा था। जिसे फेक्ट्री की दीवार फांदते हुए नजदीकी लोगों ने देख लिया था। जिन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह फेक्ट्री के अंदर चोरी करता पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने अपना नाम जितेंद्र सिंह बताया। जो दौसा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल निकला। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को भी की थी चोरी, जिलें में बढ़े मामलें
कांस्टेबल जितेंद्र सिंह कई चोरियों को अंजाम दे चुका है। प्रारंभिक जांच में मंगलवार 2 अगस्त को भी उसके द्वारा एक  चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना सामने आया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिसमें पुलिस को शहर की कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना लग रही है। दौसा में पिछले दो सप्ताह से चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई थी।

पुलिस की हुई किरकिरी

 दौसा जिलें में करीब दो दर्जन घरों व दुकानों से चोर लाखों का सामान ले उड़े थे। ऐसे में लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। लोग इसे पुलिस की कमजोर गश्त व लापरवाही का ही परिणाम मानते हुए विरोध जता रहे थे। पर अब जब चोर ही पुलिसकर्मी निकला तो पुलिस की ओर भी ज्यादा किरकिरी हो गई है। 

शांति भंग में कई गिरफ्ता
शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ आमजन के आक्रोश के बीच पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज भी की थी। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार भी किया। लेकिन, पुलिस के हाथ कोई चोर नहीं लगा। अब जब चोर लगा तो वह कांस्टेबल के रूप में पूरे  पुलिस विभाग पर ही दाग लगाने वाला मिला।

यह भी पढ़े-  राजस्थान की हैरान करने वाली खबरः घरवालों ने नाबालिग को पढ़ने से रोका, तो शिकायत करने पहुंची पुलिस थाने

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची