थाने की छत पर पहुंचा युवक तो हाथ जोड़कर मनाते रहे पुलिसकर्मी, दौसा शहर में हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा

Published : Jun 22, 2022, 02:02 PM IST
थाने की छत पर पहुंचा युवक तो हाथ जोड़कर मनाते रहे पुलिसकर्मी, दौसा शहर में हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा

सार

कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब पच्चीस से तीस साल का एक युवक बुधवार सुबह थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर पर जाकर बैठ गया। बातचीत के दौरान पता चला कि वह मानसिक रुप से बीमार है।

दौसा. शोले फिल्म में तो बसंती के लिए वीरू बने धमेन्द्र ने पानी की टंकी से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन राजस्थान के दौसा जिले में तो एक वीरू ने पुलिसवालों की नाक में दम कर दिया। पहले तो पुलिसवाले उसे हल्के में ले रहे थे लेकिन जब वह एक्शन में आया तो पुलिसवाले उसे हाथ जोड़कर नीचे उतरने की कहते रहे। लेकिन वो मानने वाला कहां था, थाने के करीब पंद्रह फीट उंचे बोर्ड पर चढ़कर ही कूदने की कोशिश करने लगा। उसके बाद तो उसे खींचकर नीचे उतारा गया और बाद में उसके घर वालों के हवाले कर दिया गया। पूरा घटनाक्रम बुधवार सुबह दौसा जिले के कोतवाली थाना इलाके का है। 

थाने में शिव मंदिर पर चढ़ गया, बोला आज कूदूंगा
कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब पच्चीस से तीस साल का एक युवक बुधवार सुबह थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर पर जाकर बैठ गया। पहले तो वह नीचे बैठा रहा फिर पता नहीं कहां से छत पर चला गया। वहां जाकर बैठ गया। फिर दोनों पैर नीचे लटका लिए। वहां मौजूद पुलिसवालों ने कहा उतर आओ नहीं नीचे गिर जाओगे।  फिर पता नहीं उसको क्या हुआ वह बोला आज तो कूदूंगा। पहले तो पुलिसवाले मजाक मानते रहे लेकिन बाद में उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। 

भागकर थाने के बोर्ड पर लटक गया, उसे उखाड़ने की कोशिश की
उसे नीचे उतरने के लिए कहा तो वह भागकर थाने के नाम लिखे बोर्ड पर जाकर लटक गया। उस पर कूदने लगा और बोर्ड को उखाड़ने की कोशिश करने लगा। जब पुलिसवालों को लगा कि हादसा हो सकता है तो कुछ पुलिसवाले और कुछ अन्य लोग दौड़कर उस तक पहुंचे और उसे जबरन नीचे खींच लाए। बातचीत के दौरान पता चला कि वह मानसिक रुप से बीमार है। पुलिसवाले गुस्सा निकालते इससे पहले ही उसे वहां से भेज दिया गया। लेकिन करीब आधा घंटे के इस घटनाक्रम को देखने वालों की भीड़ लग गई।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में मॉडल के साथ फोटोग्राफर ने किया रेप, मंदिर में शादी कर कहा- तुम मेरी जाति की नहीं

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल