शादी कर ससुराल पहुंची दुल्हन, सुहागरात से पहले मौत, जानिए कैसे राजस्थान में सुहागिन बनते ही दुनिया छोड़ गई

Published : Apr 21, 2022, 01:24 PM ISTUpdated : Apr 21, 2022, 06:35 PM IST
शादी कर ससुराल पहुंची दुल्हन, सुहागरात से पहले मौत, जानिए कैसे राजस्थान में सुहागिन बनते ही दुनिया छोड़ गई

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में तब मातम में तब बदल गईं। जब शादी के दस घंटे बाद ही दुल्हन की ससुराल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। यानि सुहागिन बनते ही वह दुनिया छोड़ गई।

जोधपुर (राजस्थान). हर माता-पिता की जिंदगी सबसे खुशी वाला दिन वह होता है जब उनके बेटे की शादी होती। जिस दिन नई-नवेली दुल्हन घर आती है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार की खुशियां आते ही एक झटके में मातम में बदल गईं। क्योंकि दुल्हन जैसे ही अपने घर से विदा होकर सुसराल पहुंची और शादी के महज 10 घंटे बाद ही लाल जोड़े में उसकी मौत हो गई। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आलम यह हो गया कि शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई।

शादी की खुशियों के बीच मातम
दरअसल, जोधपुर जिले के कुई जोधा गांव में तेना गांव से बारात हुई थी। जहां मगंलवार रात रेखा नाम की लड़की ने सुभाष के साथ शादी के सात फेरे लिए। रीति-रिवाज के विवाह संपन्न होने के बाद दूसरे दिन यानि बुधवार सुबह बारात लौटकर अपने घर पहुंची। स्वागत करने के बाद दूल्हा सुभाष और दु्ल्हन रेखा गांव के सभी मंदिरों में  माथा टेकने के लिए पहुंचे। सभी देवताओं की पूजन करने बाद वह कुछ घंटों बाद वापस घर लौटे।

सुहागिन बनते ही दुल्हन छोड़ गई दुनिया
पूजन के बाद दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन से अपने घर की रस्में कराने लगीं। परिवार के लोग और महिलाएं दुल्हन से बातें कर ही रही थीं कि इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में दूल्हा और उसके घरवाले बालेसर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते शादी वाले दोनों परिवारों के घर चीख-पुकार मच गई। दोनों गांव की खुशियां मातम में बदल गईं।

सुहागिन बनते ही दुनिया छोड़ गई
इस घटना के बाद दोनों परिवार और गांव के लोग सदमे में है। दूल्हे का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपनी किस्मत को कोस रहा है। वहीं कुछ लोग बात कर रहे हैं कैसे देखो एक सुहागिन बनते ही उसकी दुनिया ही उजड़ गई। दूल्हा कह रहा है कि इससे तो अच्छा था कि मेरी शादी ही नहीं होती। वहीं दोनों के माता-पिता भी बिलख रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची