स्वीमिंग पुल में 2 भाइयों की मौत, राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर हुआ मासूमों को जिंदा करने का क्रूर खेल

Published : May 02, 2022, 01:58 PM ISTUpdated : May 02, 2022, 05:43 PM IST
स्वीमिंग पुल में 2 भाइयों की मौत, राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर हुआ मासूमों को जिंदा करने का क्रूर खेल

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से 8 व 5 साल के दो मासूम भाइयों की मौत हो गई।

जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा में स्वीमिंग पूल में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। मौसी की शादी में शामिल होने बच्चे अपनी मां के साथ पहुंचे थे। शादी से दो दिन पहले मौत ने ऐसा ताडंव खेला कि दो मासूम भाइयों को अपने साथ ले गया। दोनों की मौत के बाद सोशल मीडिया के एक मैसेज को देखकर बच्चों की सांसे वापस लौटाने की कोशिश की गई। इस अंधविश्वास को देखने सैंकड़ों लोग भी जमा हुए, लेकिन सांसें वापस नहीं लौटी। रविवार को मौत के इस मंजर के बाद अब बच्चों की मौसी की शादी में मातम छा गया है। 

आठ और पांच साल के दो भाई, मौसी की शादी में आए थे...लेकिन
 

भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि 8 साल के अर्णव और 5 साल के अहान की रिसोर्ट में बने तरणताल में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को तरणताल के पास मौसी की हल्दी रस्म चल रही थी। इस दौरान बच्चे नजर बचाकर स्वीमिंग पूल में नहाने चले गए। जहां पर डूबने से दोनों की मौत हो गई। परिवार को जब शव मिले तो हंगामा मच गया।

मौत के बाद शुरु हुआ मौत को मात देने का खेल

पुलिस ने बच्चों के पिता अमित कुमार की शिकायत पर रिसोर्ट मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चों के शवों को जब मुर्दाघर में रखवाया गया तो बाहर मौत को मात देने का खेल शुरु हुआ। किसी ने सोशल मीडिया पर देखकर बताया कि नमक में शव दबा दें तो सासें वापस लौट सकती हैं। परिवार वालों ने तीन से चार घंटे शव दबा दिया। सांसे तो लौटी नहीं उल्टे शव गलने लग गए। बच्चों को मोक्षधाम में परिजनों ने एक साथ हमेशा के लिए विदा किया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
Rajasthan Heat Horror: बंद कार बनी 'मौत का ओवन', 53°C गर्मी में दम घुटने से 2 बहनों की दर्दनाक मौत