राजस्थान में अब गहलोत पायलट को किसी भी हाल में करनी होगी सुलह, पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी ने दिए ये संकेत

Published : Dec 07, 2022, 10:25 AM IST
राजस्थान में अब गहलोत पायलट को किसी भी हाल में करनी होगी सुलह, पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी ने दिए ये संकेत

सार

रंधावा को पार्टी द्वारा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के साथ ही अब एक बार फिर राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों की दूरियां खत्म होने की बातें चर्चा में आने लगी है।  

जयपुर(Rajasthan).  राजस्थान में सितंबर महीने में हुए सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने कांग्रेस का नया राजस्थान प्रभारी बनाया है। आज भारत जोड़ो यात्रा में कोटा झालावाड़ के बीच रंधावा शामिल होंगे। रंधावा को पार्टी द्वारा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के साथ ही अब एक बार फिर राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों की दूरियां खत्म होने की बातें चर्चा में आने लगी है।

अब राजस्थान में नए पार्टी प्रभारी बनाए जाने के साथ ही जल्द ही इस पर निर्णय होने वाला है। लेकिन अब पार्टी फैसला चाहे कोई भी करें उसे अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मानना ही होगा। क्योंकि अब पार्टी पंजाब जैसे हालात क्रिएट नहीं करना चाहती है। पार्टी राजस्थान में बिना किसी मतभेद के एक रहना चाहती है। यह बात राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कही है। रंधावा ने कहा है कि पंजाब में भी राजस्थान जैसे हालात हुए थे। और अंत में हुआ यह कि वहां सरकार ही चली गई। अब राजस्थान में भी इस तरह की कोई मुश्किल पार्टी नहीं उठाना चाहती है।

किसी नेता को नहीं किया जाएगा नाराज

रंधावा का इस पूरे मामले में कहना है कि वह पार्टी के दोनों गुटों के नेताओं से एक-एक बात कर सिर्फ की समस्या सुनेंगे। किसी भी नेता या गुट को नाराज नहीं किया जाएगा। हालांकि अशोक गहलोत से रंधावा की बातचीत हो गई थी। लेकिन सचिन पायलट से उनकी बात नहीं हो पाई। रंधावा का कहना है कि कांग्रेस की भारत यात्रा से पार्टी को अच्छा फायदा मिलेगा। पूरे देश की जनता में उत्साह का संचार हो चुका है।

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा
सुखजिंदर सिंह 63 साल के हैं। वह लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। और पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट से विधायक है। पंजाब में उन्हें राजनीति का जादूगर नाम से जाना जाता है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 10 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में तूफान के आसार
Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट