बॉयफ्रेंड ने खाते में ट्रांसफर किए 5 लाख, जयपुर में गर्लफ्रेंड का राज खुला तो सामने आया अनोखा केस

तिरूपति बालाजी नगर सांगानेर निवासी निखिल कुमार वेदवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जांच में सामने आया है कि इंस्ट्राग्राम में जिसे लड़ी समझकर बात की जा रही थी। वास्तव में वह एक लड़का है। उसने निखिल से 5 लाख रुपए ऐठ लिए। 

Pawan Tiwari | Published : Aug 1, 2022 10:30 AM IST

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने लड़की बनकर इंस्ट्राग्राम में एक साल तक चैटिंग को और उससे 5 लाख रुपए ऐठ लिए। दरअसल, तिरूपति बालाजी नगर सांगानेर निवासी निखिल कुमार वेदवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि इस रिपोर्ट में धोखाधड़ी और पैसे ऐठने का मामला है। लड़के ने इंस्ट्राग्राम में नेहा के नाम से एक प्रोफाइल बनाई थी औऱ उसी प्रोफाइल के जरिए निखिल से बात करता था। दोनों के बीच  करीब एक साल से बात हो रही थी।

शादी तक पहुंच गई थी बात
दोनों की बात दोस्ती से शुरू हुई और फिर प्यार तक पहुंची। निखिल ने शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। निखिल को लड़के ने बताया था कि उशके पिता बिजनेसमैन हैं और विदेश में रहते हैं। उसके मां को कैंसर हैं औऱ वो अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए उसे 5 लाख रुपए की जरूरत है। निखिल उसकी बातों में आ गया और अपने माता-पिता के एकाउंट से पैसे निकालकर उसे ट्रांसफर कर दिया। 

Latest Videos

पहले मदद मांगी फिर धमकाया
पहले तो उसने खुद के पैर टूटने और मां के अस्पताल में भर्ती होने की फोटो भेजकर निखिल से पैसे मांगे। बाद में उसे धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे मम्मी-पापा पर केस कर फंसा दूंगी। निखिल के घरवालों को मामले की जानकारी तब हुई जब घर में रखे पैसे खत्म हो गए तो पैरेंट्स ने पूछताछ की। बाद में निखिल ने सारी सच्चाई बताई। 

बाद में पता चला की लड़की नहीं लड़का कर रहा था चैटिंग
जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई तो सामने आया कि निखिल जिसे लड़की समझकर चैटकर रहा था वास्तव में वह एक लड़का है। फिलहाल पुलिस ने निखिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जिस एकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उसकी डिटेल्स निकाली जा रही है। उसी की आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा शहीद, बेटी ने फौजी पिता से कहा था- पापा लौटकर आओ बहुत बड़ा सरप्राइज देंगे

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh