शादी के अगले दिन दुल्हन की कहानी सुन हैरान हो गए ससुराल वाले, राजस्थान-हरियाणा पुलिस भी शॉक्ड

Published : Aug 04, 2022, 11:07 AM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 01:59 PM IST
शादी के अगले दिन दुल्हन की कहानी सुन हैरान हो गए ससुराल वाले, राजस्थान-हरियाणा पुलिस भी शॉक्ड

सार

मामले में खंडेला थानाधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि युवती की हरियाणा में गुमशुदगी दर्ज थी। ऐसे में हरियाणा पुलिस उसे ले गई। वही राजेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी किडनैंपिग के बाद हुई। 

जयपुर. हरियाणा से किडनैपिंग की गई युवती की जयपुर में 1 सप्ताह बाद सीकर के खंडेला इलाके के रहने वाले एक युवक से शादी करवा दी। दलालों ने लड़के के परिवार से शादी के बदले 3.30 लाख रुपए भी लिए। शादी के 2 दिन बाद ही युवती ने घर से भागने की कोशिश की तो लड़के के परिवार ने उसे पकड़ लिया। जहां उसने अपनी पूरी आपबीती बताई। युवती की हरियाणा में गुमशुदगी भी दर्ज थी। ऐसे में हरियाणा पुलिस उसे ले गई। अब लड़के ने दलालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

शादी के लिए आया था मैसेज
खंडेला इलाके के रहने वाले राजेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके मोबाइल पर गायत्री सर्व समाज फाउंडेशन शादी करवाने के लिए एक मैसेज आया। जब उन्होंने इस नंबर पर बात की तो उनकी एक महिला से बातचीत हुई। 11 जुलाई को एक लड़की और उसकी मां आरती देवी शादी करवाने के लिए गायत्री देवी के साथ उनके गांव आ गई। जहां उन्होंने कहा कि हमें लड़का पसंद है। शादी के अरेंजमेंट के लिए 1.25 लाख रुपए  मांगे तो राजेश के परिवार ने वह रुपए दे दिए। इसके बाद उन्होंने जयपुर आने के लिए कहा। 13 जुलाई को राजेश के मामा के पास गायत्री देवी का फोन आया। जिस ने कहा कि शादी के लिए लड़कियां आई हुई है। लड़के को लेकर आ जाओ।

13 जुलाई को पूरा परिवार जयपुर चला गया। जहां आगरा रोड पर एक ऑफिस पर गायत्री देवी उन्हें मिली। बिश्नोई वहां मौजूद लोगों से राजेश के परिवार को मिलवाया। गायत्री देवी ने वहां राजेश के परिवार को लड़की प्रीति और उसकी मां आरती से मिलवाया। इसके बाद गायत्री देवी ने शादी के लिए 2 लाख 5 हजार रुपए और मांगे। जो राजेश के परिवार ने दे दिए। 15 जुलाई को गायत्री देवी ने वापस से राजेश और उसके परिवार को जयपुर बुलाया और शादी करवाई। शादी के बाद एक दिन बाद दुल्हन घर से जाने लगी। ऐसे में राजेश ने उसे रोक लिया। अगले दिन भी सुबह करीब 5 बजे ही दुल्हन प्रीति घर से जाने लगी। तो राजेश के गांव वालों ने उसे रोक लिया। 

लड़की ने बताई सच्चाई
इसके बाद जब भी गांव वालों ने पूछताछ की तो दुल्हन प्रीति ने बताया कि उसे तो किडनैप करके लाया गया है। और शादी के समय जो लोग उसके साथ थे वो परिवार वाले नहीं चाहिए। दुल्हन ने बताया कि उसे 9 जुलाई को हरियाणा से किडनैप करके लाया गया था। जहां उसे इन्ही लोगों ने कचौरी खिलाई। इसके बाद जब उसे होश तो वह जयपुर थी। उसके साथ दो लड़कियां और थी। जिसमें एक की शादी करवाई भी है। जो वापस आ गई। जिसने बताया कि लड़का शराब ज्यादा पीता था। दुल्हन प्रीति ने बताया कि गायत्री देवी और उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाए हुए हैं। जबकि उसका असली नाम सपना है। प्रीति ने राजेश को यह भी बताया कि उसे जयपुर में दो जगह रखा था। इसके बाद राजेश का परिवार दुल्हन प्रीति को पुलिस थाने लेकर आ गया। जहां से हरियाणा पुलिस उसे 29 जुलाई को ले गई। मामले में खंडेला थानाधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि युवती की हरियाणा में गुमशुदगी दर्ज थी। ऐसे में हरियाणा पुलिस उसे ले गई। वही राजेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान में 7 अगस्त तक होगी भारी बारिश, 19 जिलों में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत
Jaipur Weather Today: मकर संक्रांति पर जयपुर में शीतलहर का रेड अलर्ट, रहेगा घना कोहरा