राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत : नवंबर में ही इस शहर में तापमान 10 डिग्री से आया नीचे

Published : Nov 12, 2022, 10:48 AM ISTUpdated : Nov 12, 2022, 10:52 AM IST
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत : नवंबर में ही इस शहर में तापमान 10 डिग्री से आया नीचे

सार

देशभर में ठंड की शुरुआत लगभग हो चुकी हैं। इसका असर राजस्थान प्रदेश में भी देखने को मिल रहा ह है। वहां भी गुलाबी ठंडक पड़ना शुरू हो गई हैं, साथ ही कश्मीर और लद्दाख की हवा से सर्दी और बढ़ेगी।

जयपुर (jaipur). राजस्थान में 4 महीने तक मेहरबान रहे मानसून के बाद अब तेज सर्दी का सितम शुरु हो चुका है।  प्रदेश में इस बार नवंबर महीने की शुरुआत में ही तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। वही कई शहरों में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ेगी। साथ ही सर्दी का असर इस बार फरवरी अंत तक रहेगा।
तापमान में गिरावट हुई शुरू, इन शहरों का इतना गिरा पारा
राजस्थान में आज सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर कस्बे में दर्ज किया गया है। यहां शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ है। जो समूचे राजस्थान में सबसे कम है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ और गंगानगर बेल्ट में भी आज तेज सर्दी का एहसास हुआ है। जानकारों की माने तो राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।
वेदर केंद्र के डायरेक्टर ने दी ये जानकारी
गौरतलब है कि राजस्थान में मानसून की बारिश के बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में कई इलाकों में बारिश हुई थी। बारिश के बाद मौसम में नमी आई। जिससे यह सर्दी बढ़ चुकी है। राजस्थान में सर्दी और गर्मी ज्यादा पड़ने का मुख्य कारण है कि यहां की मिट्टी के कण मोटे होते हैं। दिन में गर्मी और सर्दी लंबे समय तक बनी रहती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में फिलहाल 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में 2- 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट