
जालोर. राजस्थान के जालोर जिले में सांचौर क्षेत्र में बने भगवान दत्तात्रेय आश्रम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आश्रम का काला सच बयां किया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कालदोष दूर करने के बहाने सेवादार ने उसके साथ रेप किया। इस काम में उसका साथ आश्रम की महिला साध्वी ने दिया। आरोपी पुजारी तगाराम ने उसके साथ डरा धमकार कई बार अवैध संबंध बनाए। वहीं साध्वी साध्वी हेमलता ने इसके वीडियो भी बनाए।
सेवादार बोला-शरीर पर वस्त्रों के साथ साधना पूरी नहीं होती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साध्वी हेमलता ने उसे सेवादार तगाराम के पास भेज दिया। तगाराम ने मुझे डराते हुए कहा कि तुम्हारे उपर काल सर्प दोष है। परिवार का पतन निश्चित है। तुम्हारा दोष अपने उपर ले लूंगा। लेकिन इसके लिए 108 दिन में 21 बार आना होगा अकेले। बिना वस्त्र के साधना होगी। संबध बनाने होंगे। क्योंकि इस साधना में वस्त्र नहीं रखने होते शरीर पर, वस्त्रों के साथ साधना पूरी नहीं होती।
पीडिता ने मना किया और वहां से चली गई। आरोप है कि इस साल फरवरी में पीडिता को झूठ बोलकर पूजा करने के नाम पर आश्रम में बुलाया गया।
ऐसे शुरू हुआ था पूरा खेल
पीड़ित महिला ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए सरवाना थाने में 27 जुलाई को मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे सरवाना थाना प्रभारी किशनाराम बिश्नोई ने बताया, आश्रम में रहने वाली साध्वी हेमलता से कुछ महीनों पहले जोधपुर का एक व्यक्ति मिला था। उसे कहा गया था कि आने वाला समय तुम्हारे लिए बहुत दुख और तकलीफ लेकर आ रहा है। इस पर व्यक्ति ने सांध्वी से इसका उपचार पूछा तो पूजा पाठ को ही उपचार बताया गया। उसके बाद साध्वी ने कहा कि तुम्हारी पत्नी को भी पूजा के लिए भेज सकते हो। व्यक्ति ने ऐसा ही किया। उसने इस साल फरवरी में अपनी पत्नी को साध्वाी के पास भेज दिया। पत्नी जोधपुर में एएनएएम है।
मुंह में कपड़ा ठूंसा और रेप के बाद बनाया वीडियो
पुलिस ने सबूत जुटाए हैं, पीडिता ने भी पुलिस को काफी सबूत सौपे हैं और इन्हीं सबूतों के आधार पर अब पुलिस बड़ी रेड करने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि 32 साल की पीड़िता जालोर के चितलवाना तहसील की रहने वाली है। पीड़िता को 19 फरवरी 2022 को तगाराम और साध्वी हेमलता ने उसे पूरी प्लानिंग के तहत आश्रम में बुलाया था। इसके बाद उसे अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में लेकर गई। वहां पर तगाराम पहले से बैठा था। इसके बाद तगाराम ने उसका रेप किया। वह चिल्लाई तो साध्वी हेमलता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी दौरान साध्वी ने रेप का वीडियो बनाया।
जालोर के आरवा में हैं दत्तात्रेय आश्रम.... साध्वी हेमलता के हजारों फॉलोअर
जालोर के आरवा में स्थित दत्तात्रेय आश्रम के बारे में गांव वालों का कहना है कि आश्रम काफी पुराना है, कितने साल यह ठीक ठीक किसी को पता नहीं। आश्रम में वर्तमान में साध्वी हेमलता ही सर्वोपरी हैं। उसके फेसबुक पर करीब 2300 फोलोअर हैं। आश्रम में पाली, जालोर, सिरोही और आसपास के जिलों से जातरू आते हैं। आश्रम में रहने, खाने पीने की सुविधा है। आश्रम में बीमारियों के इलाज का भी दावा किया जाता है। जालोर, पाली, बाडमेर समेत आसपास के बेल्ट में अफीम का नशा सबसे ज्यादा है। साध्वी के आश्रम में अफीम छोड़ने का भी इलाज किया जाता है। साध्वी हेमलता आसपास के जिलों में होने वाले धार्मिक आयोजनों में और बुलावों में दल बल सहित जाती हैं। साथ ही उनके आश्रम में भी धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर होते हैं। फेसबुक पर आखिरी पोस्ट 21 जून की है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।