भयानक शर्मनाकः जिस शादी वाले घर में हुई 35 मौत, वहां बच्चों की पढ़ाई के लिए रखा पैसा उठा ले गए चोर

Published : Dec 23, 2022, 06:59 PM ISTUpdated : Dec 23, 2022, 07:17 PM IST
भयानक शर्मनाकः जिस शादी वाले घर में हुई 35 मौत, वहां बच्चों की पढ़ाई के लिए रखा पैसा उठा ले गए चोर

सार

राजस्थान के जोधपुर शहर में जिस शादी वाले घर में गम का महौल पसरा हुआ है। उस गमगीन परिवार पर चोरों को भी दया नहीं आई और शर्मनाक कांड करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार ने ये पैसा बच्चों की पढ़ाई के लिए बचा कर रखा हुआ था।

जोधपुर (jodhpur). राजस्थान के जोधपुर शहर में 8 दिसंबर को 5 सिलेंडर ब्लास्ट हुआ (rajasthan news)।  इन धमाकों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 35 लोगों में से एक महिला के घर में लाखों रुपए चोरी का मामला सामने आया है। परिवार ने ये पैसा बच्चों की पढ़ाई और बुरे वक्त के लिए रखा था, लेकिन चोरों की मौज हो गई।

सिलेंडर ब्लास्ट में गई थी महिला की जान, वहीं चोरों ने की चोरी
दरअसल जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को सगत सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बारात जाने के समय हुए सिलेंडर धमाकों में सुरेंद्र सिंह के पड़ोस में रहने वाली 40 वर्षीय किरण कंवर की भी मौत हो गई थी। जिस समय धमाके हुए थे उस समय किरण कंवर दूल्हे को विदा करने की तैयारी कर रही थी। लेकिन धमाकों में वह भी बुरी तरह जख्मी हो गई और 12 दिसंबर को किरण कंवर की मौत हो गई।

बच्चों की पढ़ाई के लिए बचा के रखे थे पैसे, चोर ने कर दिया कांड
किरण कंवर की मौत के बाद उनके पति गजे सिंह और तीनों बेटे गज सिंह के बड़े भाई के यहां दूसरे मोहल्ले में चले गए थे। भुंगरा गांव में स्थित अपने घर को उन्होंने लॉक कर दिया था। 12 दिसंबर को पत्नी की मौत होने के बाद पूरा परिवार भाई के यहां ही था। कल दोपहर में गजे सिंह का बड़ा बेटा है अपना घर संभालने आया तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर से सोने चांदी के जेवर और करीब 2 लाख रुपए कैश चोरी हो चुका था।

गमगीन परिवार की भगवान ले रहा कठिन परीक्षा
पुलिस का मानना है कि 12 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर के बीच चोरी की घटना हुई है। देर रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गजे सिंह ने कहा कि पहले तो पत्नी छोड़ गई, अब बेटों के लिए रखी गई संपत्ति भी चली गई। गमगीन परिवार की भगवान भी लगातार परीक्षाएं ले रहा है।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर में हुए धमाकों के बाद दूल्हे के परिवार के 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही आसपास रहने वाले 15 लोगों की भी जान जा चुकी है। सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े- जिस घर आनी थी दुल्हन, उससे पहले आ गईं 35 लाशें, कलेजा कंपा देगा पूरा मंजर...CM से लेकर PM तक दुखी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात