राजस्थान में हुए सिलेंडर धमाकों में 8 लोगों की मौत, 3 अब भी गंभीर हालत में भर्ती, जो बचाने गया उसकी भी गई जान

Published : Oct 17, 2022, 06:05 PM IST
राजस्थान में हुए सिलेंडर धमाकों में 8 लोगों की मौत, 3 अब भी गंभीर हालत में भर्ती, जो बचाने गया उसकी भी गई जान

सार

राजस्थान के जोधपुर में 8 अक्टूंबर के दिन हुए  गैस ब्लास्ट में अभी तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार देर रात से सोमवार 17 अक्टूंबर दोपहर तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अभी तक 3  लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जारी है। 

जोधपुर. जोधपुर के माता का थान इलाका में 8 अक्टूबर की दोपहर आठ से 10 सिलेंडर में एक साथ हुए धमाकों के बाद जो कोहराम मचा वह अभी तक थमा नहीं है। 8 नवंबर से लेकर अब तक इस धमाके में 8 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार तक 6 लोगों की मौत हुई थी रविवार देर रात से आज दोपहर तक 2 लोगों की जान और जा चुकी है। मृतकों में एक अशोक नाम का व्यक्ति भी है ,जिसने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए कई लोगों की जान बचाई थी। हालांकि अब उसकी मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 5 साल 3 साल और 2 महीने है।  

बचाने गए की जान जाने पर, परिवार ने  मांगा मुआवजा
अशोक के परिजनों ने अब सरकार से नौकरी और 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है और इसे लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। दरअसल जोधपुर के माता का थान इलाके में रहने वाले भोमाराम और उसके साले सुरेश ने गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग का काम कर रखा था।  वे लोग सिलेंडरों से गैस निकालकर अन्य सिलेंडर में भरते थे। 8 अक्टूबर को भी यही काम चल रहा था। तभी ये हादसा हो गया। भोमाराम के पड़ोस में रहने वाले अशोक ने परिवार के 3 लोगों को मौत के मुंह से तो बचा लिया लेकिन 8 दिन तक संघर्ष करने के बाद आज उसकी मौत हो गई।

अब तक 8 लोगों की गई जान
अशोक की मौत से पहले भोमाराम के परिवार के एक अन्य सदस्य ने भी दम तोड़ दिया।  इस पूरे घटनाक्रम में 16 लोग अस्पताल में पहुंचाए गए थे। उनमें से आठ की जान जा चुकी है। 5 अभी भी अस्पताल में भर्ती है। जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा की है।

अवैध तरीके से भर रहे थे सिलेंडर तब हुआ था हादसा
 8 अक्टूंबर की दोपहर के समय घर के बाहर सिलेंडर से भरा हुआ पिकअप खड़ा हुआ था। घर के अंदर भोमाराम और उसका साला सुरेश एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में अवैध तरीके से गैस रिफिल कर रहे थे। इस दौरान गैस लीकेज होने लगी। गैस लीकेज को चेक करने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई गई तेज धमाका हुआ। इस धमाके में भोमाराम, उसके तीन बच्चे पत्नी समेत अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में 1750 साल पुराने किले की दीवार गिरी, कई मजदूर दबे-मौत भी हुई...सील कराया गया पूरा किला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल