देश के रक्षा मंत्री पहुंचे राजस्थानःविदेशी हमलावरों से मारवाड़ को बचाने वाले शूरवीर की प्रतिमा का किया अनावरण

Published : Aug 13, 2022, 10:52 PM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 09:37 AM IST
देश के रक्षा मंत्री पहुंचे राजस्थानःविदेशी हमलावरों से मारवाड़ को बचाने वाले शूरवीर की प्रतिमा का किया अनावरण

सार

राजस्थान के जयपुर में बनी है मारवाड़ के वीर दुर्गादास की 1400 किलो की प्रतिमा। जिसका अनावरण देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर जिलें के सालवा कला पहुंचने पर किया। अष्टधातु की यह मूर्ति समाज के लोगों ने चंदा जुटाकर बनवाई है।

जोधपुर. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 13 अगस्त के दिन बारिश की हल्की फुहारों के बीच प्रदेश के जोधपुर जिले में पहुंचे। मौका था राजस्थान के वीर दुर्गादास की 385 वीं जयंती का। जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर के सालवा कला गांव पहुंचे। जहां उन्होंने वीर दुर्गादास की मूर्ति का अनावरण किया। सबसे खास बात यह है कि इस मूर्ति का निर्माण करवाने वाला भी एक एन आर आई (NRI) है। जिसने समाज के लोगों से चंदा जुटाकर यह काम किया है।

NRI ने बनवाई अष्टधातु की मूर्ति

वीर दुर्गादास की अष्टधातु की यह मूर्ति राजस्थान की राजधानी जयपुर में बनी है। जिसका वजन करीब 14 किलो और ऊंचाई करीब 12 फीट की है। इस मूर्ति का निर्माण करवाने वाले दिलीप करण राठौड़ है। जो जोधपुर के ही रहने वाले हैं। दिलीप पिछले 37 सालों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें अपने प्रदेश के प्रति ऐसा लगाव है।

रक्षामंत्री राजस्थान सिंह ने किया अनावरण

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे हैरानी तो इस बात की है कि मारवाड़ के इस वीर महापुरुष की गांव में इससे पहले कोई प्रतिमा क्यों नहीं लगवाई गई। अद्भुत व्यक्तित्व,शौर्य दुर्गादास की परिभाषा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मारवाड़ की धरती ने हमेशा धर्म धरा और ध्वजा की रक्षा की है। मारवाड़ के लोगों ने ही विदेशी हमलावर से हमेशा धरती की रक्षा की। वीर दुर्गादास में प्रशासनिक क्षमता और कूटनीति थी। मुगल सुल्तान औरंगजेब का बेटा अकबर की शरण में आया था। दुर्गादास ने अकबर से अपनी दोस्ती भी निभाई। औरंगजेब द्वारा मारवाड़ का राजा बनाने का लालच देने के बाद भी उन्होंने अकबर को औरंगजेब को नहीं सौंपा।

कार्यक्रम के लिए सुबह ही पहुंच गए थे रक्षामंत्री

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनाथ सिंह सुबह करीब 10:30 बजे जोधपुर एयरबेस पहुंचे थे। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में राजनाथ सिंह ने सेना के अधिकारियों की बैठक भी ली। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। शाम करीब 3:30 से 4:00 के बीच वह वापस एयरबेस पहुंचे।

यह भी पढ़े- शहीद की बेटी बोली-पापा मेरी शादी में आने का वादा कर गए थे...अब तिरंगे में लिपट आ गए, उनकी शहादत पर गर्व है

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPSC टॉपर Anuj Agnihotri ने बताया इटरव्यू में पूछे क्या सवाल? एक गाना किया था तैयार
Anuj Agnihotri: इन 2 चीजों ने दिलाई UPSC में AIR-1 रैंकिंग, पिता ने खोला बेटे अनुज का 1 बड़ा राज