पत्नी ने कहा- कुछ भी हो जाए पिता की संपत्ति में हक नहीं मांगूगी, बौखलाए पति ने दे दी रूह कंपा देने वाली सजा

Published : Jan 06, 2023, 03:56 PM ISTUpdated : Jan 06, 2023, 04:24 PM IST
पत्नी ने कहा- कुछ भी हो जाए पिता की संपत्ति में हक नहीं मांगूगी, बौखलाए पति ने दे दी रूह कंपा देने वाली सजा

सार

दिल दहलाने वाली घटना राजस्थान के करौली शहर से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने से मना करने के बाद गुस्से से बौखलाएं पति ने तेजाब फेंककर जान लेने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार। महिला का बर्न वार्ड में इलाज जारी।

करौली (karauli). राजस्थान के करौली जिले में रहने वाले एक लालची पति ने अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की। सनकी पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया और उसके बाद भाग गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंचाई गई और फिर केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच वजीरपुर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का गंगापुर सिटी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बर्न वार्ड में भर्ती है।

ससुर ने खरीदी लाखों की जमीन, पति पत्नी को हिस्सा मांगने का बनाने लगा दबाव
पर्चा बयान पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि वजीरपुर इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शादी करौली जिले के ही रहने वाले लखपत नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और पत्नी रोजगार के लिए गुजरात चले गए थे। गुजरात के सूरत में ही पति काम करने लगा और दोनो वहीं रहने लगे। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कुछ दिनों पहले करौली में ही लाखों रुपयों की जमीन खरीदी थी। इसकी जानकारी जब पति लखपत को मिली तो वह इस जमीन में हिस्सा मांगने के लिए प्रियंका पर दबाव बनाने लगा। लेकिन वह इंकार करती रही।

गुस्साएं पति ने तेजाब का हमला कर हो गया फरार
दो दिन पहले दोनो में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो पति ने प्रियंका को पीटा और उसके बाद उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद वह घर से भाग गया। प्रियकां ने अपने पिता पप्पू को करौली में फोन किया और जानकारी दी। पिता और परिवार के लोग बेटी को लिवाने गुजरात गए और वहां से उसे लेकर वापस लौटे। फिर करौली के गंगापुर सिटी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल प्रियंका की हालत स्थित बनी हुई है।

इस बारे में कल शाम को वजीरपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। अब पुलिस आरोपी लखपत को तलाश कर रही है। पुलिस की एक टीम इस पूरे मामले में लेकर गुजरात जाने की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद से प्रियंका खौफ में है। पति की इस करतूत के बाद वह हर कुछ देर में रोने लगती है। उसका परिवार अस्पताल में उसके साथ है।

यह भी पढ़े- गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया और मार दी गोली, फिर किया ऐसा काम-हो गया प्यार का खौफनाक अंत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात