इस जोड़े ने प्रशासन की 25 शर्तों को पूरा कर लिए शादी के 7 फेरे, जानें आखिर क्या थीं वो बातें

लॉकडाउन के चलते वैसे तो कई लोगों ने अपनी शदियों को टाल दिया है। लेकिन, फिर भी कोई कर रहा है तो उसको परमिशन लेनी पड़ रही है। राजस्थान में ऐसी ही एक मामला सामने आया, जहां दूल्हा-दू्ल्हन के परिवार वालों को प्रशासन की 25 शर्तों को पूरा करना पड़ा, इसके बाद कहीं जाकर उनकी शादी संपन्न हो सकी।
 

Asianet News Hindi | Published : May 4, 2020 1:05 PM IST / Updated: May 04 2020, 07:13 PM IST

भीलवाड़ा (राजस्थान). लॉकडाउन के चलते वैसे तो कई लोगों ने अपनी शदियों को टाल दिया है। लेकिन, फिर भी कोई कर रहा है तो उसको परमिशन लेनी पड़ रही है। राजस्थान में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां दूल्हा- दुल्हन के परिवार वालों को प्रशासन की 25 शर्तों को पूरा करना पड़ा, इसके बाद कहीं जाकर उनकी शादी संपन्न हो सकी।

तीन घंटे में हुई यह शादी...
दरअसल, यह अनोखी शादी राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पाए जाने वाले हॉटस्पॉट शहर भीलवाड़ा में हुई। जहां सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करते हुए दूल्हे तुषार सुराणा ने दुल्‍हन आंकाक्षा के साथ शादी के 7 फेरे लिए। यह विवाह बिना बैंड-बाजे के बेहद सादगी तरीके से महज 3 घंटे में हुआ। इस शादी में कलेक्टर की गाइडलाइन के चलते सिर्फ 5 लोग ही शामिल हो सके।

पढ़िए, प्रशासन की रखी हुई प्रमुख शर्तें


1. शादी में अधिकतम 5 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।
2. जो इस विवाह में आएगा वो कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखेंगे।
3. सभी लोगों को अपने चेहरे पर मास्क लगा होना चाहिए।
4. विवाह वाली जगह पर हाथ धोने के लिए पानी और साबुन होना चाहिए।
5. समारोह स्थल पर सेनेटाइजर रखा जाएगा और इसका उपयोग करना आवश्यक होगा।
6. खाना बनाने के काम में आने वाले सभी बर्तन और किचन सेनेटाइज किया जाए।
7. खाना शुद्ध और ताजा तैयार कर परोसा जायेगा।
8. किसी तरह का शोर शराबा नहीं होगा।
9.  लाउडस्पीकर, डीजे, और बैंड बाजा नहीं बजाए जाएंगे।
10. शादी में किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं होगी।
11. विवाह का किसी तरह का कोई आमंत्रण पत्र नहीं बांटा जाएगा।
12. निमंत्रण के लिए पीले चावल पर प्रतिबंध रहेगा।
13. घर से बाहर बनी हुई मिठाई या अन्य सामान नहीं लाया जाएगा। 
14. शादी वाली जगह पर किसी प्रकार की सजावट नहीं होगी। 
15. विवाह से संबंधित पोस्टर का प्रयोग पूर्णतया वर्जित होगा।
16. शादी वाली जगह पर टेंट लगाना एवं डेकोरेशन प्रतिबंधित है।
17.शादी में शामिल होने वाला व्यक्ति सीधे अपने घर जाएगा।
18.फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफी अनुमति नहीं होगी।
19. बारात नहीं निकाली जा जाएगी।
20.जो लोग शादी में शामिल होंगे वह पान-तबांकू खाकर कहीं थूकेंगे नहीं।
21. शादी की सभी साम्रगी घर से ही लानी होगी, ना कि इसे लेने कोई बाजार जाएगा।  
22.विवाह में खाना पूर्णतया हाइजीन तरीके से बनाया जाए।
23.शादी में सभी तरह का नशे वाली चीजों पर पाबंदी होगी।
24.शामिल होने वाले सभी लोग हर 20 मिनिट में हाथ धोते रहेंगे।
25. शादी के बाद घर भी ज्यादा लोग नहीं आ सकेंगे।
 

Share this article
click me!