राजस्थान में 7 साल की मासूम से गैंगरेप : 12 वर्ष से भी कम उम्र के दो पड़ोसियों ने बनाया अपना शिकार

Published : Jul 07, 2022, 02:25 PM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 03:32 PM IST
राजस्थान में 7 साल की मासूम से गैंगरेप : 12 वर्ष से भी कम उम्र के दो पड़ोसियों ने बनाया अपना शिकार

सार

राजस्थान के नागौर जिलें एक नाबालिग से कुएं के पास गैंगरेप करने का मामला आया है। इससे मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना की जांच नागौर पुलिस कर रही है। मेडिकल जांच होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 नागौर ( nagaur). राजस्थान में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के नागौर जिले में महेश 7 साल की एक मासूम के साथ गैंग रेप होने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गैंग रेप करने वाले दोनों आरोपी मासूम के पड़ोसी ही हैं जिनमें एक उम्र 11 साल तो 1 की 7 साल है। मामले में मासूम की पिता ने बुधवार 6 जुलाई को थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हॉस्पिटल ले जाने पर घटना का पता चला
दरअसल नागौर के मेड़ता रोड इलाके में 7 साल की मासूम की 4 जुलाई को तबीयत खराब हुई। परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। हॉस्पिटल में मासूम ने अपने परिजनों को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। जिसके आधार पर मासूम के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी बेटी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले दो लड़के उसे अपने साथ पास में एक कुएं के छप्पर में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गलत हरकत की। जब से दर्द हुआ तो वह चिल्लाने लगी। दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे धमकी दी कि यदि वह किसी को भी कुछ बताएगी तो उसके माता-पिता को जान से मार देंगे। ऐसे में डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को भी नहीं बताई। घटना के तुरंत बाद पीड़िता का मामा भी मासूम मिला तो डर के कारण उसने यह बात उससे भी नहीं बताई। पीड़िता और आरोपियों की परिवार खेती का काम करते हैं। 

घटना के बाद अब पुलिस ने गुरुवार 7 जुलाई को पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया हैं कि एक आरोपी की उम्र 7 साल तो दूसरे की 11 साल है। एसपी राममूर्ति के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र का प्रमाण होने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। राम मूर्ति का कहना है कि मामले की जांच अधिकारी के साथ साथ मेरे स्तर पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़े- CM के गृह क्षेत्र में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी : माता-पिता खेत पर काम करने गए, बच्ची को अकेला देख की हरकत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच