गाड़ियों पर पद और हैसियत न झाड़ें, इस प्रदेश में देखते ही निकल जाएगी सारी 'हेकड़ी'

Published : Sep 03, 2019, 06:49 PM IST
गाड़ियों पर पद और हैसियत न झाड़ें, इस प्रदेश में देखते ही निकल जाएगी सारी 'हेकड़ी'

सार

गाड़ियों पर पद और अन्य तरह की बातें लिखवाकर शेखी बघारने वालों के लिए यह बुरी खबर है। राजस्थान में अब ऐसा कतई नहीं चलेगा। राजस्थान पुलिस ने ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।

जयपुर.अकसर आपने कई गाड़ियों पर पद-नाम, गांव का नाम या कुछ अन्य तरह की बातें लिखी देखी होंगी। जैसे- राजपूत, जाट, ब्राह्मण, ठाकुर, ससुराल से सहायता प्राप्त, कलेक्टर का भाई, विधायक का भतीजा, गर्लफ्रेंड की गिफ्ट आदि। ऐसे लोगों को अब सतर्क हो जाना चाहिए। राजस्थान सरकार ऐसे लोगों को कतई नहीं बख्शेगी। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं। पीएचक्यू एसपी ट्रैफिक चूनाराम जाट ने बताया कि  3 सितंबर को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

दरअसल, नागरिक अधिकार संस्था ने गृह विभाग से इसकी सिफारिश की थी। इसके बाद गृह विभाग ने 20 अगस्त को पुलिस मुख्यालय को आदेश जारी किए थे। बताते हैं कि संस्था के महासचिव सुरेश सैनी ने 9 अगस्त को इस बाबत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि गाड़ियों पर नाम-पद आदि लिखने से जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। वैसे ट्रैफिक नियमों के अनुसार ऐसा करना गलत है। फिर भी लोग नहीं मानते। लिहाजा नए आदेश में ऐसे वाहन चालकों पर सख्ती दिखाने को कहा गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा