1 करोड़ का सोना चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, महाराष्ट्र का रहने वाला और राजस्थान में चोरी, दिल्ली बनाया ठिकाना

Published : May 03, 2022, 01:22 PM IST
1 करोड़ का सोना चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, महाराष्ट्र का रहने वाला और राजस्थान में चोरी, दिल्ली बनाया ठिकाना

सार

राजस्थान की सीकर पुलिस ने एक शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसने पिछले दिनों शहर की एक सराफा की दुकान से एक करोड़ का सोना चुराया था। आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और चोरी राजस्थान में की, इसके बाद छिपने के लिए अपना ठिकाना दिल्ली बना लिया।    


सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में पिछले दिनों एक सराफा की दुकान से सोना चुराकर फरार हुए नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले का घनवाड़ निवासी प्रथमेश तानाजी उर्फ महेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जिससे एक किलो सोना भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के साथ मामले की जांच जारी है।

एएसपी ने बनाई थी टीम, आधा सोना बरामद
प्रथमेश को पकडऩे के लिए  एएसपी रामचंद्र मूंड के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैयालाल, उप निरीक्षक हेमराज, हैड कांस्टेबल नीलम, कांस्टेबल दिलीप कुमार, मनोज कुमार व दिलावर शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमेश सोना चुराकर सीकर ही छुपा गया था। जिससे करीब 50 से 53 लाख रुपए का आधा सोना बरामद कर लिया है। बाकी के लिए पूछताछ की जा रही है। 

ये था मामला
कोतवाली पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के सतारा जिले के हीवरवडी निवासी सूरज देखमुख की सीकर शहर में  घंटाघर के पास स्थित नगीना मार्केट की प्रथम मंजिल पर दुकान है। वह 18 से 20 कैरेट सोने को 24 कैरेट का बनाने का कार्य करता है। करीब एक महीने पहले वह परिवार में शादी होने की वजह से महाराष्ट्र में अपने गांव चला गया था। इस दौरान उसने दुकान की सारी जिम्मेदारी महाराष्ट्र  निवासी नौकर प्रथमेश को दी थी। जिसके साथ अन्य दो कारीगर भी थे। लेकिन, शादी में शरीक होकर जब सूरज 15 अप्रेल को वापस लौटा तो उसे प्रथमेश गायब मिला। पता करने पर भी उसका कोई अता पता नहीं मिला। संदेह होने पर जब उसने दुकान में सामान की जांच की तो उसे वहां 2 किलो 110 ग्राम सोना भी गायब मिला। जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस को दी थी।


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट