राजस्थान में सरकार ने बसाया एक अनोखा गांव, राष्ट्रपति भी आएगी...विदेश से आ रहे मेहमान-खर्च किए 25 करोड़

Published : Jan 04, 2023, 02:56 PM IST
 राजस्थान में सरकार ने बसाया एक अनोखा गांव, राष्ट्रपति भी आएगी...विदेश से आ रहे मेहमान-खर्च किए 25 करोड़

सार

राजस्थान की धरती के लिए आज का दिन इतिहासिक है। क्योंकि कई सालों के पाली जिले में स्काउट गाइड का राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी। इस कार्यक्रम के लिए पाली में अलग से एक टेंट गांव बसाया गया है। जिसमें विदेश और भारत से करीब 35 हजार स्काउट गाइड वोलंटियर शामिल होंगे।

जयपुर. राजस्थान के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय शामिल होने जा रहा है। राजस्थान में आज पाली जिले में स्काउट गाइड का राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी। इस जंबूरी का आयोजन 4 से 10 जनवरी को होगा। आज सुबह कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से स्काउट गाइड के वालंटियर शामिल होने के लिए पाली के रोहट में पहुंच चुके हैं।

पाली में अलग से एक टेंट गांव बसाया गया है
राजस्थान को इस कार्यक्रम की मेजबानी कई सालों के बाद मिली है। इस कार्यक्रम के लिए पाली में अलग से एक टेंट गांव बसाया गया है। जिसमें 4 से 10 जनवरी तक हजारों स्काउट गाइड के कार्यकर्ता रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के दिन वायुसेना के लड़ाकू विमान हवा में करतब दिखाते हुए नजर आएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे बाद होगी। सबसे पहले दोपहर करीब 2:45 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेगी। हालांकि राज्यपाल कलराज मिश्र इससे 1 घंटे पहले ही कार्यक्रम स्तर पर पहुंच जाएंगे। मुख्य उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक होगा। 

विदेश और भारत से 35 हजार स्काउट गाइड वोलंटियर होंगे शामिल 
स्काउट गाइड के शीर्ष नेतृत्व ने बताया कि करीब 220 हेक्टेयर में टेंट सिटी बनाई गई है। पूरे कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए का खर्चा होगा। इतना ही नहीं यहां दूसरे विदेश और भारत से करीब 35 हजार स्काउट गाइड वोलंटियर शामिल होंगे।लोगों के खरीदारी करने के लिए यहां एक मार्केट भी बनाया गया है। इसके अलावा यहां सफाई में करीब डेढ़ सौ सफाईकर्मी लगे हुए हैं। कार्यक्रम के लिए 1700 टॉयलेट और 120 बाथरूम बनाए गए हैं। 6 लाख  लीटर पानी की टंकियां और एक 50 बेड का अस्थाई हॉस्पिटल भी बनाया गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात