राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसाः आग का ज्वाला बन गई कार, डेढ़ साल के मासूम सहित 2 जिंदा जले

Published : May 09, 2022, 05:14 PM ISTUpdated : May 09, 2022, 05:17 PM IST
राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसाः आग का ज्वाला बन गई कार, डेढ़ साल के मासूम सहित 2 जिंदा जले

सार

बारां-फोरलेन पर नाले की सैफ्टी दीवार से टकराते ही कार आग का गोला बन गई जिसमें डेढ़ साल का मासूम जिन्दा जल गया।एक महिला एवं एक पुरूष घायल हो गए है जिन्हे बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बारां. जिले से गुजर रहे एनएच 27 पर मैमोरमा (म्यूज़ियम) के सामने सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।जहां एक कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें बैठे लोगों में दो लोग सहित एक मासूम जल गए व मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल घटना  बारां के खैरूना गांव से कोटा की ओर जा रही हुंडई (औरा) की एक कार डिवाइडर से जा टकराई और आग का गोला बन गई। हादसे में डेढ़ साल के मासूम अनिरुद्ध समेत दो लोग जिंदा जल गए। जबकि 2 लोग घायल हैं। सूचना पर तुरंत बारां जिला  पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा सीओ मनोज गुप्ता और कोतवाली थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और दो घायलों को बेहोशी की हालत में बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि दोनों मृतकों के शवों को बारां अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में लाया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है,और एक्सीडेंट के वास्तविक  कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोटा जा रहे थे शादी अटेंड करने 
 एसपी कल्याण मीना ने बताया कि कार में बैठे लोग बारां जिले के किशनगंज उपखंड के खैरुना गांव से कोटा शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते मे पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नाले की सैफ्टी दीवार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की उसमें सवार लोग खुद को बचा नही पाए। इस   घटना में 38 वर्षीय मनीष कार चालक ओर डेढ़ साल का मासूम अनिरुद्ध जिंदा जल गए। 
 

"

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट