सात फेरे के बाद भी आखिर क्यों दुल्हन ना बन सकीं ये 2 सगी बहनें, पढ़ें राजस्थान के भरतपुर का यह मामला

Published : May 11, 2022, 04:03 PM ISTUpdated : May 11, 2022, 04:20 PM IST
सात फेरे के बाद भी आखिर क्यों दुल्हन ना बन सकीं ये 2 सगी बहनें, पढ़ें राजस्थान के भरतपुर का यह मामला

सार

भरतपुर के बयाना थाना में उस समय भीड़ लग गई, जब शादी के जोडे़ में दो बहने रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई। लड़के वालों ने फेरों के बाद 5 लाख दहेज की मांग कर दी और पूरी न होने पर दुल्हनों को मायके में ही छोड़कर चले गए। दोनो ने इस घटना पर मामला दर्ज कराया है।


भरतपुर.जिले के बयाना पुलिस थाने में बुधवार सुबह अचानक से शादी के जोड़े में सजी दो दुल्हनें रिपोर्ट दर्ज कराने आ पहुंची। दुल्हनों को शादी के जोड़े पुलिस के पास आया हुआ देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई कानाफूसी कर रहा था कि आखिर ऐसी क्या वजह हो गई कि दुल्हनें शादी के जोड़े में ससुराल जाने के बजाय यहां आ पहुंचीं। असल में वर पक्ष ने वधू पक्ष से फेरे होने के बाद 5 लाख रुपए की मांग कर दी। वधू पक्ष मांग पूरी नहीं कर पाया, तो फेरों के बाद दूल्हा, दुल्हनों को साथ ले जाने के बजाय मायके में ही छोड़कर चले गए। परेशान और नाराज दुल्हनें शादी के जोड़े में ही परिजनों के साथ बयाना थाने पहुंची और वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ये है मामला

ये मामला क्षेत्र के गांव सिकंदरा का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रामपुरा से उदय सिंह व शंकर के बेटों की बारात सिकंदरा आई। सिकंदरा निवासी शिवशंकर व हरिशंकर की बेटियों सुषमा की शादी गौरव और राजकुमारी की शादी पवन से होनी थी। बारात की अच्छे से खातिरदारी की गई। रितिरिवाज के साथ मंगलवार रात को दोनों दूल्हों के साथ दोनों दुल्हनों के फेरे भी हो गए।


फेरों के बाद मांगा दहेज 

वधू पक्ष का आरोप है कि फेरों के बाद बुधवार सुबह वर पक्ष अचानक से विदाई से पहले 5 लाख रुपए, मोटर साइकिल और जेवरात की मांग करने लगा। वधू पक्ष ने दहेज की मांग पूरी करने से मना कर दिया। फिर क्या नाराज दोनों दूल्हा अपने परिजनों व बारात को लेकर अपने गांव रामपुरा लौट गए और दोनों दुल्हनों को पीहर में ही छोड़ गए। घटना से दुखी दोनों दुल्हनें अपने परिजनों के साथ बुधवार को शादी के जोड़े में बयाना थाना पहुंच गईं। सिकंदरा निवासी दुल्हनों के पिता शिवशंकर और हरी शंकर ने
बयाना थाने में वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट