राजस्थान में दबंगों का कारनामाः एक के बाद एक किए 2 मर्डर, हत्या कर घर के बाहर फेंक दी लाश, वजह छोटी सी

Published : May 10, 2022, 12:38 PM IST
राजस्थान में दबंगों का कारनामाः एक के बाद एक किए 2 मर्डर, हत्या कर घर के बाहर फेंक दी लाश, वजह छोटी सी

सार

बीकानेर जिले में एक के एक बाद एक हुए दो मर्डर। सोते हुए मालिक को रात मे उठाया, गाड़ी में पटककर ले गए, हत्या कर घर के बाहर फेंक गए तो दूसरे मामले में लाठियों से पीट पीट कर मार डाला 

बीकानेर.हिम्मटसर गांव  में आज सुबह एक युवक का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसके मवेशी किसी दूसरे के खेत में घुस गए और फसल चौपट कर दी। गुस्साए दबंगों ने पालतू पशुओं  के मालिक को देर रात उठाया, उसे अपने साथ ले गए और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को उसके घर के बाहर ही फेंक गए। इस हत्याकांड के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जिसकी हत्या की गई है हत्यारों ने उसे तीन गोलियां मारी हैं। बीकानेर जिले से ही एक और हत्याकांड सामने आया है। इस हत्याकांड में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। 
केस 1- हिम्मटसर गांव, ढाणी में सो रहा था रामेश्वर, गाड़ी में आए और उठा ले गए
 नोखा पुलिस ने बताया कि हिम्मटसर गांव में रहने वाले रामेश्वर विश्नोई की बीती रात हत्या कर दी गई। रात करीब दो बजे कुछ लोग आए थे। रामेश्वर अपने मकान में सो रहा था। उसे बाहर बुलाया और उसे जबरन गाड़ी में पटककर ले गए। उसके कुछ देर के बाद उसकी बॉडी को उसके घर के बाहर फेंक गए। पुलिस ने बताया कि दो से तीन गोलियां मारी गई है। परिजनों का आरोप है कि पास ही कुछ दबंगों के खेत हैं। उन खेतों में पिछले दिनों रामेश्वर के मवेशी चले गए थे।पालतू जानवरों  को तुंरत वापस भी निकाल लिया गया था। लेकिन उसके बाद भी रामेश्वर को देख लेने की धमकी दी गई थी।
 
केस 2- लूणकरणसर थाना ,लाठियों से इतना पीटा कि हो गई मौत, हत्या का केस दर्ज 
उधर बीकानेर के ही लूणकरणसर थाना इलाके में रहने वाले मलकीसर निवासी राजेन्द्र कुमार बावरी की देर रात पीट पीट कर हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने उसे घेरकर लाठी और सरियों से बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश  हो गया तो उसे मरा समझकर वे लोग फरार हो गए। देर रात पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने राजेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस राजेन्द्र के परिजनों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक महिला से छेडछाड़ के बाद शुरु हुआ था। कुछ लोगों से राजेन्द्र की अनबन  थी। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी