मोनिका ने अशोक गहलोत से कहा- मूक बधिर बच्ची से हुई छेड़छाड़, सीएम ने पूछा आपका विधायक कौन, जवाब मिला- आप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को राजस्थान की महिला सुरक्षा सखियों के साथ संवाद किया। इस दौरान जोधपुर की मोनिका ने गहलोत को मूक-बधिर बच्ची के साथ छेड़छाड़ का वाकया बताया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2022 4:04 PM IST

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को राजस्थान की महिला सुरक्षा सखियों के साथ संवाद किया। इस दौरान जोधपुर की मोनिका ने गहलोत को मूक-बधिर बच्ची के साथ छेड़छाड़ का वाकया बताया। सीएम ने पूछा कि आपका विधायक कौन है? मोनिका ने कहा कि आप ही हमारे विधायक हो।

महिला सुरक्षा सखियों से संवाद के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि सुरक्षा सखियां अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने बालिकाओं में सुरक्षा की भावना और उनमें आत्मविश्वास मजबूत करने का काम किया है। इसके लिए सुरक्षा सखियां बधाई की पात्र हैं। सुरक्षा सखियों की सक्रियता से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों एवं महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में पुलिस को काफी मदद मिली है। 

Latest Videos

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा सखियों के साथ संवाद कार्यक्रम को सराहनीय बताया और इसके लिए पुलिस एवं गृह विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आज की जरूरत है पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न व अपराध की घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें। 

आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा विस्तार
सीएम ने अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न थानों से जुड़ी महिला सुरक्षा सखियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सखियां महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। आने वाले समय में महिला सुरक्षा सखी कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए और महिलाओं व बालिकाओं को इससे जोड़ा जाएगा। प्रदेश में बालिकाओं को दिए जा रहे आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी विस्तार किया जाएगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।