शर्मनाक ! रिटायर्ड जवान ने महिला के साथ रेप किया, वीडियो बना किया ब्लैकमेल, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

चूरू में एक ऐसा मामला आया है जहां एक सेना के जवान ने एक महिला को रिटायरमेंट के बाद शादी करने का झांसा देकर कई बार रेप किया। जब रिटायर हुआ तो महिला से मारपीट कर अपनी बात से मुकर गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला।

rohan salodkar | Published : Apr 30, 2022 3:35 PM IST

चूरू. मामला राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके का है जहां एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते समय बताया कि सेना के एक जवान ने रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पूर्व सैनिक ने उसके साथ कई बार रेप किया। यहां तक कि दो बार प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन  भी करवाया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये है मामला
राजगढ़ थानाधिकारी कृष्ण बलौदा ने बताया कि राजगढ़ तहसील के ग्रामीण इलाके की महिला ने बताया है कि विवाद होने पर उसका अपने पति के साथ तलाक का मसला चल रहा था। इस सिलसिले में उसकी राजगढ़ कोर्ट में आवाजाही थी। इस बीच 15 अक्टूबर 2019 को किसी के जरिये उसकी मुलाकात सूरतपुरा निवासी पूर्व सैनिक मालाराम से हुई। जिसने उसे नौकरी का लालच देकर एक होटल में बुलाया और शादी करने का झांसा भी दिया। इसके बाद 31 अक्टूबर 2019 को राजगढ़ बुलाकर अपने साथ सूरतपुर ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। घटना का वीडियो भी बना लिया।किसी को बताने पर वीडियों वायरल करने की धमकी दी।

वीडियों की धमकी देकर किया बार बार परेशान.

बाद में आरोपी रांची ड्यूटी पर चला गया तो वह झुंझुनूं में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगी। इस बीच 17 से 19 जनवरी 2020 को वह फिर झुंझुनूं में उसके कमरे में आकर उसके साथ रहने लगा। जहां उसके साथ कई बार रेप किया। 25 फरवरी को सूरतपुर ले जाकर भी दो दिन तक रेप किया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक मार्च को चूरू ले जाकर व इसके बाद भी कई बार उसके साथ रेप किया। रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2021 में उसका तलाक होने के बाद आरोपी राजगढ़ में किराये के मकाने में उसके साथ रहने लगा। 
 
शादी का झांसा दिया रिटायरमेंट के बाद मुकरा
मार्च में रिटायर होने के बाद शादी करने का झांसा देता रहा। इसके बाद 6 अप्रैल को ही उसके साथ मारपीट कर शादी से मुकर गया। जबकि इस बीच दो बार प्रेग्नेंट होने पर उसने उसका अबॉर्शन भी करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Aam Aadmi Party LIVE: भारत ने ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ संसद में आवाज उठाई
BJP: UP–महाराष्ट्र में इस वजह से खिसका भाजपा का जनाधार, समीक्षा में सामने आई यह सबसे बड़ी वजह
NEET Re Test Result 2024 : NTA ने जारी किया नीट री-टेस्ट परिणाम, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Gaurav Bhatia LIVE: गौरव भाटिया ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kedarnath Avalanche : केदारनाथ में ढह गया बर्फ का पहाड़, घबराकर भागे यात्री!