दर्दनाक मंजर: 3 साल को मासूम मां ने इस हाल में देखा, देखते ही लगा दी छलांग..दोनों में से कोई नहीं बचा जिंदा

Published : Mar 06, 2022, 08:04 PM ISTUpdated : Mar 06, 2022, 08:08 PM IST
दर्दनाक मंजर: 3 साल को मासूम मां ने इस हाल में देखा, देखते ही लगा दी छलांग..दोनों में से कोई नहीं बचा जिंदा

सार

राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसा ही दुखद मामला सामने आया है। जहां एक तीन साल का मासूम बेटा जब घर में रखी पानी की टंकी में डूबने लगा तो मां ने उसे बचाने के लिए देखते ही छलांग लगा दी। लेकिन इस  घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई।  

बाड़मेर (राजस्थान). मां एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई हुई है। वक्त आने पर मां संतान के लिए अपने प्राणों का भी बलिदान कर देती है। राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसा ही दुखद मामला सामने आया है। जहां एक तीन साल का मासूम बेटा जब घर में रखी पानी की टंकी में डूबने लगा तो मां ने उसे बचाने के लिए देखते ही छलांग लगा दी। लेकिन इस  घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई।

लाडले के लिए मां ने लगा दी छलांग
दरअसल, यह मार्मिक घटना बाड़मेर जिले के चोहटन थाना क्षेत्र के कर्नाडा गांव की है। जहां रविवार के दिन 3 साल का बच्चा कृष्ण कुमार खेलते-खेलते पानी टंकी में जा गिरा। जैसे मां चतुर प्रताप ने जब बच्चे को इस हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने भी बिना देर किए टंकी में अपने लाडले के लिए छलांग लगा दी। टंकी में पानी ज्यादा था, इसलिए दोनों की मौत हो गई।  

यह भी पढ़ें-ये कैसी परीक्षा! 3 भाई-बहनों ने दिया एग्जाम और फिर तीनों की मौत, मरने के बाद भी बीच सड़क पर यूं लिपटे रहे

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना का जायजा लिया। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछाताछ जारी है। साथ ही पुलिस ने शवों को टंकी से बाहर निकाला और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस आसपास के लोग और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं हादसे की वजह से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जयपुर में मां-बेटे की एक साथ मौत
बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां  60 फीट गहरे कुएं में गिरी मां को बचाने के लिए बेटा भी कूद गया। पानी में डूबने से मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं से पानी निकालते समय महिला का पैर फिसल गया था और वह कुएं में गिर गई थी।  

यह भी पढ़ें-छत्तसीगढ़ में भयानक हादसा: मां-बेटा और पिता-पुत्री की मौत, पलभर में सड़क पर बिछ गईं लाशें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल