राजस्थान के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक: हैकर ने अरबी भाषा में कर दिया कुछ ऐसा पोस्ट

Published : Jan 23, 2022, 01:43 PM ISTUpdated : Jan 23, 2022, 03:23 PM IST
राजस्थान के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक: हैकर ने अरबी भाषा में कर दिया कुछ ऐसा पोस्ट

सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। करीब 11.28 बजे राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक हुआ था। जिसमें उनके पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए थे। साथ ही अरबी भाषा में ट्वीट भी किया गया। 

जयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। करीब 11.28 बजे राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक हुआ था। जिसमें उनके पदनाम के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए थे। साथ ही अरबी भाषा में ट्वीट भी किया गया। इसके अलावा एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है, जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है। हलांकि एक घंटे बाद ही ट्विटर अकाउंट बहाल  हो गया।

साइबर पुलिस फौरन एक्शन में आई
दरअसल, खुद राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने अकाउंट हैक होने की जानाकरी दी थी। उन्होंने ट्विटर और टेलीकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज भी कराई। हालांकि खबर मिलते हुए फौरन साइबर पुलिस और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गए हैं। साइबर एक्सपर्ट्स राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं।हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि किसने अकाउंट हैक किया है।

अरबी में किया था ये ट्वीट 
बता दें कि हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद राज्यपाल पद के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे थे। अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं। बताया जाता है कि यह शब्द असम्मानजनक हैं। 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर भी हैक
बताया जा रहा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल के भी हैक होने खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी उर्दू भाषा में एक ट्वीट किया गया है। ये वही ट्वीट है जो कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से किया गया है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट