खौफनाक मंजर: एकतरफा प्यार में 21 साल के सनकी ने 32 साल की महिला की गर्दन काटी, फिर शव से लिपटकर रोता रहा...

Published : Oct 25, 2021, 10:03 AM IST
खौफनाक मंजर: एकतरफा प्यार में 21 साल के सनकी ने 32 साल की महिला की गर्दन काटी, फिर शव से लिपटकर रोता रहा...

सार

राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (jalore) में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 21 साल के युवक ने एकतरफा प्यार (one side Love) में 32 साल की महिला की गर्दन काट दी। वह तब तक वार करता रहा, जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। मरने के बाद ये सनकी महिला से लिपट गया और खूब जोर-जोर से रोने लगा। घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी कह रहा था कि आज तुझे जान से मार दूंगा।

जालोर। राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (jalore) में एकतरफा प्यार में युवक ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किए। महिला की सांसें चलने तक आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे जमीन भी खून से लाल हो गई। आरोपी पर पागलपन इस कदर हावी था कि महिला की मौत के बाद वह शव से लिपट गया और जोर-जोर से रोने लगा। फिलहाल, पुलिस ने मौके से सनकी को गिरफ्तार कर दिया। मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला होगा।

घटना आहोर क्षेत्र की है। यहां थांवला गांव में महिला शांतिदेवी चौधरी (32 साल) मनरेगा मजदूर थी। उसका पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है। घर में दो बेटे हैं। रविवार को शांतिदेवी जोजावर नाडी में मनरेगा का काम करने गई थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला गणेश मीणा (21 साल) पुत्र थानाराम मीणा वहां पहुंच गया और महिला से कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। महिला ने इनकार किया तो आरोपी गणेश गुस्से में आ गया। 

शॉकिंग: पति-पत्नी ने फिल्म 'मर्डर-2' देख बनाया खौफनाक प्लान, कॉलगर्ल को 10 हजार देकर बुलाया और कर दी हत्या

कुल्हाड़ी के हमले में गर्दन टूटी, मौत होने तक मारता रहा
आरोपी ने धमकी दी और मारपीट करने लगा। महिला के लगातार विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि आज तुझे जान से मारकर रहूंगा। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और चिल्लाता रहा। इससे उसकी गर्दन टूट गई। जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, तब तक वह हमला करता रहा।

शव से लिपटा रहा आरोपी
महिला की मौत होने के बाद सनकी गणेश जोर-जोर से रोने लगा और शव से लिपट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी आरोपी शव को नहीं छोड़ रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा और हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को अस्पताल पहुंचाया। महाराष्ट्र से पति के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पंजाब में दारोगा ने 2 लड़कियों को रौंदा, 1 की मौत, हादसे का खौफनाक Video

मनरेगा मजदूर को दी थी, इसलिए पीछे हट गए
प्रत्यक्षदर्शी मनरेगा मजदूरों का कहना था उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की, मगर आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इससे वे लोग डर गए और पीछे हट गए। महिला की मौत के बाद भी आरोपी हंगामा करता रहा।

एकतरफा प्यार बना मौत का कारण
पुलिस का कहना है कि आरोपी गणेश महिला से एकतरफा प्यार करता था। कई महीनों से महिला का पीछा कर रहा था और परेशान करता था। महिला ने इस बारे में पति शांतिलाल चौधरी को भी जानकारी दी थी। पति ने आरोपी को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और फिर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने महिला के जेठ गोमाराम चौधरी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दूल्हा बन शाही राजा लगे कथावाचक इंद्रेश,दुल्हन का लुक था प्रिंसेज जैसा
Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया