राजस्थान में शादी से पहले दुल्हन के भाई ने लगाई फांसी, बेटी की विदाई से पहले हमेशा के लिए विदा हो गया बेटा

Published : Apr 23, 2022, 05:18 PM IST
राजस्थान में शादी से पहले दुल्हन के भाई ने लगाई फांसी, बेटी की विदाई से पहले हमेशा के लिए विदा हो गया बेटा

सार

दोनों घरों में जहां चल रही थी शादी-विदाई की तैयारियां उसी खुशी के माहोल में शामिल होकर एंजाय की बहन की संगीत सेरेमनी फिर रात में रूम में जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सीकर.राजस्थान के सीकर जिले के हर्ष गांव की नजदीकी ब्राह्मणों की ढाणी में शादी के घर में  दिल दहलाने का मंजर देखने को मिला जिससे हर किसी की आंखे नम हो गई और पूरे घर में मातम पसर गया। यहां शादी से पहले ही दुल्हन के भाई ने फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। शनिवार को बहन को दुआओं के साथ ससुराल विदा करना था पर उसी दिन खुद का सुसाइड कर सभी को सदमें में छोड़ कर चला गया। घटना की जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

 रात को डांस किया, सुबह फंदे पर मिला शव

पुलिस के अनुसार ब्राह्मणों की ढाणी का निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार की चचेरी बहन की शादी शुक्रवार को होने वाली थी और विदाई शनिवार को थी। जिसे लेकर पूरे घर में खुशियों को माहौल था। गुरुवार रात को घर में महिला संगीत का कार्यक्रम था। जिसमें प्रदीप हंसी खुशी शामिल हुआ। उसने कार्यक्रम में दोस्तों के साथ डांस भी किया। काफी देर तक कार्यक्रम का आनंद लेने के बाद वह दोस्तों के साथ शादी के काम में भी जुटा रहा। इसके बाद देर रात को वह सोने चला गया। लेकिन, जब सुबह वह नहीं उठा तो परिजनों को संदेह हुआ। बाद में दरवाजा खोलकर देखा तो प्रदीप फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसे परिजन तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। लेकिन, तब तक वह दम तोड़ चुका था। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसका शव मोर्चरी में रखवाने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देर रात विदा हुई बेटी, सुबह पोस्टमार्टम के बाद  हुआ अंतिम संस्कार

 ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की ताऊ की बेटी की शादी शुक्रवार को तय थी। जिनका घर उसके घर के सामने ही है। ऐसे में दोनों घर में ही शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। भारी मन से शादी की रस्म अदा कर बेटी को शनिवार को अल सुबह विदा किया गया। जिसके बाद प्रदीप का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO