स्कूल जा रही नाबालिग का गैंगरेप: 2 दोस्तों ने लिफ्ट के बाहने की हैवानियत, फिर परिवार को जान से मारने की धमकी

Published : Jan 24, 2022, 06:45 PM IST
स्कूल जा रही नाबालिग का गैंगरेप: 2 दोस्तों ने लिफ्ट के बाहने की हैवानियत, फिर परिवार को जान से मारने की धमकी

सार

पीड़िता के पिता ने शिकायत लिखवाते हुए कहा कि उनकी 15 साल की बेटी अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे दो बाइक सवार युवकों ने रोका और लिफ्ट देने का कहा। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान इलाके की तरफ ले गए और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

नागौर (राजस्थान). दो दिन पहले राजस्थान के नागौर जिले में स्कूल जा रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस केस में गंभीरात दिखाते हुए जांच पड़ताल की और जिसके बाद अब दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

लिफ्ट देने के बहाने की सारी हदें पार
दरअसल, पीड़िता के पिता ने शिकायत लिखवाते हुए कहा कि उनकी 15 साल की बेटी अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे दो बाइक सवार युवकों ने रोका और लिफ्ट देने का कहा। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान इलाके की तरफ ले गए और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गैंगरेप के बाद दरिंदों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया
बताया तो यह जा रहा कि पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसका गैंगरेप किया फिर इस जघन्य कृत्य का एक वीडियो भी बनाया। साथ ही अश्लील तस्वीरें भी खींची। जिसे वह गिरफ्तारी से पहले वायरल करने और लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि मामला का खुलासा उस वक्त हुआ जब लड़की शाम तक स्कूल से घर नहीं पहुंची। घरवालों ने लड़की की खोजबीन शुरू की। जिसमें पता चला कि पड़ोसी गांव के लड़के शंकर लाल और ओम प्रकाश उर्फ राजवीर जाट ने लड़की का अपहरण कर बाहर ले गए हैं।

पड़ोस गांव से आए हुए थे दोनों आरोपी
बता दें कि मामला सामने आते ही जांच का जिम्मा डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में शंकर लाल (22) और ओम प्रकाश (21) का नाम दिया है। लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी किया गया है। इस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक नई टीम का गठन किया गया है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात