विधायक पिता के खिलाफ बेटे ने लिखवाई FIR, कहा-उनसे मुझे जान को खतरा..कुछ भी होगा तो वही जिम्मेदार

Published : Aug 19, 2021, 07:20 PM ISTUpdated : Aug 19, 2021, 07:24 PM IST
विधायक पिता के खिलाफ बेटे ने लिखवाई FIR, कहा-उनसे मुझे जान को खतरा..कुछ भी होगा तो वही जिम्मेदार

सार

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार की पिता-पुत्र की आपसी घर की लड़ाई अब खुलकर पुलिस तक जा पहुंची है। पूर्व महाराजा  और कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ उनके ही बेटे अनिरुद्ध सिंह ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।

भरतपुर (राजस्थान). भरतपुर के पूर्व राजपरिवार की पिता-पुत्र की आपसी घर की लड़ाई अब खुलकर पुलिस तक जा पहुंची है। पूर्व महाराजा  और कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ उनके ही बेटे अनिरुद्ध सिंह ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पिता से अपनी जान का खतरा बताया है।

पिता को अपनी जान का बताया खतरा
दरअसल, गुरुवार को अनिरुद्ध सिंह भरतपुर पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा और डीजी जेल मालिनी अग्रवाल के पास पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने अपने पिता विश्वेंद्र सिंह आरोप लगाकर परिवाद पेश करते हुए उनकी कोर टीम से अपनी जान को  खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

पिता के खिलाफ शिकायत में लिखीं ये बातें
अनिरुद्ध सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि मुझे और मेरे साथियों को लगातार विधायक विश्वेन्द्र सिंह की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आने वाले समम में मेरे साथ और टीम को खतरा हो सकता है। कोई भी शारीरिक क्षति हो सकती है। इसलिए आप से निवेदन है कि इसको संज्ञान में लीजिए और कार्यवाही करें।

जानिए क्या है पूरा मामला
विधायक पिता और उनके बेटे के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुरुआता पैतृक संपत्ति को लेकर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत भी बंद है। वहीं राजनीति में भी वह एक दूसरे के विरोध में रहते हैं। पिता विश्वेन्द्र सिंह जहां सीएम गहलोत के सपोर्टर हैं और पिछले साल तक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। तो अनिरुद्ध सिंह सचिन पायलट गुट के हैं, इसके लेकर वह कई बार ट्‌वीट भी किए हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट