भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा हादसा: तोप से निकलते ही गोला फटा, दूर जा फिके जवान..एक हुआ शहीद और 3 घायल

Published : Mar 03, 2021, 12:59 PM ISTUpdated : Mar 03, 2021, 01:27 PM IST
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ा हादसा: तोप से निकलते ही गोला फटा, दूर जा फिके जवान..एक हुआ शहीद और 3 घायल

सार

यह हादसा उस वक्त हुआ है, जब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1077 रेजिमेंट की टुकड़ी अभ्यास करने में व्यस्त थी। हादसे वाली जगह पर फायरिंग के अभ्यास में 5 जवान मौजूद थे, जिसमें से चार इसके शिकार हो गए। गोला दागते ही यह दूर जाने की बजाय बाहर निकलते ही फट गया।

जैसलमेर. राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है, पोकरण फायरिंग रेंज की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां तोप में गोला दागते समय एक गन का बैरल फट गया और  BSF का एक जवान शहीद हो गया। वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जोधपुर रेफर किया गया है।

विस्फोट होते दूर जा फिके जवान
यह हादसा मंगलवार रात को हुआ है, जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1077 रेजिमेंट की टुकड़ी अभ्यास करने में व्यस्त थी। हादसे वाली जगह पर फायरिंग के  अभ्यास में 5 जवान मौजूद थे, जिसमें से चार इसके शिकार हो गए।  गोला दागते ही यह दूर जाने की बजाय बाहर निकलते ही फट गया। गोला फटते ही तीन जवान दूर जा फिके, जबकि एक में गोली धस गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

सेना के हॉस्पिटल चल रहा घायल जवानों का इलाज
शहीद हुए जवान का नाम सतीश कुमार है जो कि उत्तर प्रदेश आगरा का  रहने वाला था। वहीं तीन का इलाज चल रहा है जिनकी हालते खतरे से बाहर है। जबकि पांचवा पूर्ण रूप से सुरक्षित बताया जाता है। 2 घायल जवानों के नाम आबिद अली और महेशचंद्र हैं जो सेना के हॉस्पिटल भर्ती हैं।

कई बार यहां पहले भी हो चुके हैं हादसे
 बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के पहले शहीद के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद उनको शव सौंपा जाएगा। बता दें कि सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में यह कोई पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी कई बार यहां अभ्यास के दौरान हादसे हो चुके हैं। 
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट