100 की स्पीड में कार ने स्कूल से लौट रहे बच्चों को रौंदा, हवा में उछल कई फीट दूर फिके..5 मासूम की मौत

Published : Mar 24, 2021, 07:52 PM ISTUpdated : Mar 24, 2021, 07:56 PM IST
100 की स्पीड में कार ने स्कूल से लौट रहे बच्चों को रौंदा, हवा में उछल कई फीट दूर फिके..5 मासूम की मौत

सार

 टक्कर मारने वाली कार करीब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। जिसके चलते ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया। बच्चों को रौंदते हुए कार खेत में जाकर पलट गई। बच्चे हवा में उछलकर कई फीट दूर जा फिके। 

जालोर. राजस्थान के जालोर जिले से एक दिल दहला देने बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां स्कूल से घर लौट रहे 6 बच्चों को एक इनोवा कार ने रौंद डाला। जिसमें 5 बच्चों की मौत हो गई, जबिक एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई, मामले को निंयत्रण करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

घर से कुछ दूर ही मिली मासूमों को मौत
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा जालोर में करडा-रानीवाड़ा रोड पर हुआ। जहां 6वीं से 10वीं में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद 4 बजे अपने घर पैदल लौट रहे थे। कुछ देर बाद वह पहुंचने ही वाले थे, लेकिन मासूमों की शव घर पहुंचे। मासूम सड़क से दूर बने फुटपात पर चल रहे थे। तभी  इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 2 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। 3 बच्चों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मासूम 6वीं से 10वीं में पढ़ते थे।

हवा में उछलकर कई फीट दूर जा फिके मासूम
बत दें कि मृतक बच्चे दांतवाड़ा के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। उनका घर स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाली कार करीब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। जिसके चलते ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया। बच्चों को रौंदते हुए कार खेत में जाकर पलट गई। वहीं दो बच्चे हवा में उछलकर कई फीट दूर जा फिके। जिन दो लड़कियों की मौके पर मौत हुई है उनकी पहचान  रमीला और रवीना के रूप में हुई, दोनों 9वीं क्लास में पढ़ती थी। वहीं अस्पताल में दम तोड़ने वाले बच्चों के नाम सुरेश, विक्रम और कमला हैं। 

100 की स्पीड में दौड़ा रहा था कार
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में दो लोग सवार थे। वहीं ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। जो पास के ही करडा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने एक को पकड़ लिया है। जबकि ड्राइवर अभी फरार है। आरोपी लहराते हुए 100 की स्पीड में कार को दौड़ा रहा था।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO