सीकर में हिस्ट्रीशीटर की मौत का सपना चौधरी कनेक्शन! हाथों में बंदूक, हवा में धांय-धांय, एक झटके में सब बदल गया

Published : Apr 11, 2022, 01:39 PM ISTUpdated : Apr 11, 2022, 01:56 PM IST
सीकर में हिस्ट्रीशीटर की मौत का सपना चौधरी कनेक्शन! हाथों में बंदूक, हवा में धांय-धांय, एक झटके में सब बदल गया

सार

पुलिस के अनुसार शनिवार को शादी के दौरान हुई फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सुरेश के पेट और दूल्हे संग्राम सिंह के पैर में गोली लगी। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए नागौर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुरेश की मौत हो गई थी। 

सीकर : राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) के नेछवा थाना इलाके के किरड़ोली गांव में शनिवार को शादी में हुई फायरिंग का मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) से कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार शादी में नाच रहे बदमाश सपना चौधरी के डांस वाले गाने को डीजे पर तेज आवाज में चलाते हुए नाच रहे थे। इस गाने की मस्ती में ही बदमाशों ने हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग शुरू कर दी। जो कुछ साथियों को लग गई। इसमें जोधपुर (Jodhpur) के हिस्ट्रीशीटर सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूल्हा संग्राम सिंह और दो अन्य साथी घायल हो गए थे। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि प्राथमिक जांच में दूल्हा संग्राम सिंह और उसके साथी शराब के नशे में थे। इसी दौरान आवेश में आकर उन्होंने हर्ष फायरिंग की थी। मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के अलावा दो लोगों को राउंड अप किया गया है।

रुकी शादी, नहीं गई बारात
फायरिंग विवाद के चलते संग्राम सिंह की शादी भी रुक गई। रविवार को उसकी बारात किरड़ोली से जयपुर जानी थी। लेकिन गोलीकांड के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। ऐसे में उसकी शादी नहीं हो पाई। बतादें कि संग्राम सिंह पहले भी कई अपराधिक मामलों में शामिल रहा चुका है। उसके खिलाफ जयपुर में सात मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें वह जेल की हवा भी खा चुका है।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में देवा गुर्जर के बाद एक और हिस्ट्रीशीटर की शादी में मौत, दूल्हे को भी लगी गोली, खुशी में पसरा मातम

कंधे पर था दूल्हा, तभी चली गोलियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान बदमाश संग्राम सिंह के साथ शाहपुरा निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू, जोधपुर निवासी सुरेश सींगड़, कुंदन सिंह राठौड़ उर्फ केडी व राजेश, किरड़ोली बड़ी निवासी कुलदीप सिंह, नागौर निवासी भानू प्रताप व जीवण सिंह, झुंझुनूं का मंडावरा निवासी विजेंद्र सिंह व विशाल सिंह के अलावा अन्य कई दोस्त मौजूद थे। जो संग्राम सिंह को कंधे पर बिठाकर नाच रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें गोली हवा में चलने के साथ एक दूसरे पर भी चल गई।

इसे भी पढ़ें-सीकर में शराब पीने पर टोका तो पुलिसकर्मियों पर हमला, कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, गाली दी, तीन युवक अरेस्ट

एक की मौत, तीन घायल

बता दें कि शादी में नाचते हुए की गई फायरिंग में जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर सुरेश सिंगड़, महरौली निवासी श्याम सिंह, गजेन्द्र सिंह व संग्राम सिंह घायल हो गए थे। इनमें से सुरेश सिंगड़ की उपचार के लिए नागौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। जबकि श्याम सिंह को जयपुर रेफर कर दिया गया था। संग्राम सिंह व गजेन्द्र पैर में गोली लगने पर घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपियों ने घटना स्थल से सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान के देवा गुर्जर मर्डर का खुला राज: जिसके कारण जिगरी दोस्त ने की हत्या, पहले पत्नी को बता चुका था वजह

इसे भी पढ़ें-नागौर में मर्डर मिस्ट्री सॉल्वः साले ने लिया जीजा की मौत का बदला, 2 दिन बाद दुल्हन बनती मृतक की बहन

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात