'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'..2 दिन तक कुएं में पत्थर के सहारे टिका रहा युवक..चमड़ी हुई सफेद

Published : Aug 17, 2020, 01:00 PM ISTUpdated : Aug 17, 2020, 01:10 PM IST
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'..2 दिन तक कुएं में पत्थर के सहारे टिका रहा युवक..चमड़ी हुई सफेद

सार

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' इस कहावत को सही कर दिखाया है राजस्थान के एक युवक ने। दो दिन तक कुएं में गिरने के बाद भी वह जिंदा रहा। युवक एक पत्थर के सहारे दो दिन तक टिका रहा था। जब लोगों ने उसकी चीखने की अवाजें सुनीं तो उसको बाहर निकाला गया। 

चितौड़गढ़ (राजस्थान). 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' इस कहावत को सही कर दिखाया है राजस्थान के एक युवक ने। दो दिन तक कुएं में गिरने के बाद भी वह जिंदा रहा। युवक एक पत्थर के सहारे दो दिन तक टिका रहा। जब लोगों ने उसकी चीखने की अवाजें सुनीं तो उसको बाहर निकाला गया। हालांकि, वो सुरक्षित है लेकिन, उसके हाथों की चमड़ी सफेद पड़ गई है।

दो दिन तक चीखता रहा युवक, किसी ने नहीं सुनी आवाज
बाहर निकने के बाद लड़के की पहचान देवीलाल कुम्हार के रुप में हुई,जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसने बताया कि दो दिन पहले मेरे जीजा मुझे बाइक से लेकर अपने साथ शनि महाराज मंदिर लेकर आया था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल चेक करने के लिए उन्होंने एक लड़की तोड़ने के लिए कहा, जब में झाड़ियों में एक कुएं के पास गया तो जीजा ने धकेल दिया और भाग गया। मैं चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने मेरी कोई आवाज नहीं सुनी।

लड़के को देख  हैरान रह गए युवक
शनिवार के दिन जब ग्रामीण इसी कुएं में गिरे बकरे को निकालने गए तो अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने कुंए में झांका तो युवक को देखकर वह हैरान रह गए। जहां एक लड़का पानी में पत्थर के सहारे टिका हुआ था। फिर ग्रामीणों ने बकरे के साथ उसको भी बाहर निकाला।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नागौर में दर्दनाक हादसा: 9 साल की बहन की हार्ट अटैक से मौत, इसी तरह भाई की भी जा चुकी है जान-Video
Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए