गड्डे के अंदर रोटी खाने वाले ये शख्स हैं BJP सांसद, बोले जब तक न्याय नहीं मिलेगा इसी जमीन में रहूंगा

Published : Jan 24, 2020, 06:30 PM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 06:46 PM IST
गड्डे के अंदर रोटी खाने वाले ये शख्स हैं BJP सांसद, बोले जब तक न्याय नहीं मिलेगा इसी जमीन में रहूंगा

सार

फोटो में दिखाई देने वाले यह शख्स कोई आम आदमी नही बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद सांसद किरोड़ी लाल मीणा हैं। जिन्होंने किसानों के लिए अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है।

दौसा. राजस्थान में इस समय जमीन समाधि सत्याग्रह की चर्चा हो रही है। फोटो में दिखाई देने वाले यह शख्स कोई आम आदमी नही बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद सांसद किरोड़ी लाल मीणा हैं। जिन्होंने किसानों के लिए अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है।

सांसद के साथ 100 किसान और 31 महिलाएं कर रही हैं जमीन समाधि
दरअसल, राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद मीणा की यह तस्वीर गुरुवार के दिन की है। जब सांसद जी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन कर रहे थे। बता दें कि उनके साथ इस सत्याग्रह  में करीब 100 से ज्यादा किसानों के साथ 31 महिलाओं ने जमीन समाधि सत्याग्रह शुरु किया है। यह आंदोलन प्रदेश किसान संघर्ष समिति के संयोजक हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शुरु हुआ है। मीणा का कहना है कि राजस्थान सरकार किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है। जबकि दूसरे राज्यों में इसकी पूरी राशि मिली है।

7 महीनों से संघर्ष कर रहे हैं किसान
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश किसान पिछले 7 महीनों से सही मुआवजा मिलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब सांसद जी ने आंदोलन किया तो तमाम मीडिया से लेकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान एक किसान की तबीयत खराब हो गई तो उसको आनन-फानन में अस्थपाल में भर्ती करना पड़ा। मीणा प्रदेश सरकार से कहा-अब तो किसानों का दर्द सुन लो। वह कई महीनों से यह दर्द झेल रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी