5 माह के बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी जातीं महिला SDM, पॉजिटिव हुईं तो बोलीं-फर्ज से बड़ा कुछ नहीं

यह कहानी है अजमेर जिल के भिनाय उपखंड अधिकारी संजू मीणा की। जिनकी शनिवार के दिन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। लेकिन इससे पहले वह शुक्रवार तक अपना फर्ज निभाते हुए ड्यूटी पर थीं। जबकि उनकी पांच महीने पहले ही डिलीवरी हुई है। वो अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर जाती थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2021 8:01 AM IST

अजमेर (राजस्थान). कोरोना जिस तरह से तांडव मचा रहा है उससे हर कोई डर-सहमा सा है। घरों मे रहकर भी लोग खौफ में जी रहे हैं। वहीं  कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई में महिला पुलिसकर्मी खुद को खतरे में डालकर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहीं हैं। वह तपती दुपहरी में सड़कों पर तैनात हैं। ऐसी ही एक फर्ज और जज्बे की कहानी राजस्थान के अजमेर से सामने आई है। जहां एक महिला  SDM अपने पांच महीने के बच्चे को गोद में लेकर ड्यटी कर रहीं थीं। लेकिन वह पॉजिटिव हो गईं, इसके बाद भी उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा। कहा में जल्द ही लौटूंगी और दूसरों की रक्षा करूंगी।

ऐसे कोरोना की शिकार हो गईं SDM
दरअसल, यह कहानी है अजमेर जिल के भिनाय उपखंड अधिकारी संजू मीणा की। जिनकी शनिवार के दिन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। लेकिन इससे पहले वह शुक्रवार तक अपना फर्ज निभाते हुए ड्यूटी पर थीं। जबकि उनकी पांच महीने पहले ही डिलीवरी हुई है। वो अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर जाती थीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने मातृत्व अवकाश के बाद दोबारा ड्यूटी शुरू की थी। लेकिन अब उनको कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया।

Latest Videos

सिर्फ अपने बच्चे की है महिला अफसर को चिंता
बता दें कि महिला अधिकारी संजू मीणा ने शुक्रवार को बांदनवाड़ा इलाके में डोर टू डोर जाकर कोरोना पॉजिटिव लोगों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद घर जाते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन इसके बाद भी उनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। उन्होंने कहा कि बस  5 माह के बच्चे को संभालने में दिक्कत होगी। बाकी में तो कोरोना को हराकर जल्द आती हूं।

पति भी डीएसपी..दोनों ड्यूटी के चलते रहते अलग
महिला अधिकारी ने बताया कि घर में ऐसा कोई नहीं है जो बच्चे का ध्यान रख सके। इसलिए उसे अपने साथ ले जाना पड़ा। हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए डर नहीं है। बता दें कि SDM संजू मीणा के पति भी गुलाबपुरा में डीएसपी हैं। इसलिए उनको अकेले ही इन परेशानियों का सामना करना पड़ा। पति गुलाबपुरा में रहते हैं जबकि वो भिनाय में रह रही हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh