राजस्थान में दरिंदे पिता ने पहले 2 बेटों का गला काटा: फिर खुद भी मर गया, पत्नी ने तीनों की लाश देखी तो...

राजस्थान के जोधपुर से एक  शॉकिंग वारदात सामने आई है। जहां एक हैवान पिता ने पहले तो  दो बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद वह भी फांसी के फंदे पर झूल गया। जब परिवार की आखिरी सदस्य पत्नी घर पर आई तो तीनों लाश देखते ही उसके होश उड़ गए।

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 22, 2022 7:19 AM IST / Updated: Sep 22 2022, 12:50 PM IST

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दरिंदे पिता ने पहले तो अपने दो बेटों की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद कुछ भी घर में ही फांसी के फंदे पर झूल गया। जब परिवार की आखिरी सदस्य महिला घर पर आई तो उसके होश उड़ गए। जिसने पहले तो अपने दोनों बेटों को पलंग पर पड़ा देखा। जिन के गले पर निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं कमरे में महिला का पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। महिला जोर से चिल्लाई तो पड़ोसी मौके पर आए और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। 

आंगन में पड़ी बेटों की लाश तो इस हाल में मिला पति का शव
जोधपुर पुलिस के मुताबिक परिहारो की ढाणी के रहने वाले रूपाराम की पत्नी बुधवार देर रात खेत से वापस लौटी तो उसने घर के आंगन में ही अपने दोनों बेटों जिनकी उम्र 10 साल से भी कम है। दोनों बेटों रामाराम और कृष्णा को घर के आंगन में ही पलंग पर पड़ा देखा। जिनके मुंह से काफी ज्यादा झाग निकल रहा था और दोनों के गले पर लाल लाल निशान भी थे। इसके बाद महिला जब अंदर गई तो रुपाराम कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिवार के तीन लोगों की मौत को देख रुपाराम की पत्नी जोर से चिल्लाई। जिसके बाद पड़ोसी भी वहां पहुंचे और पुलिस को बुलाया। 

जानिए किस वजह से पिता ने उठाया ये खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक परिवार में चारों लोग ही रहते थे। रुपाराम और उसकी पत्नी खेती का काम करते हैं। दोनों के बीच पिछले काफी समय से घर की परेशानियों को लेकर काफी अनबन भी थी। पिछले कुछ दिनों से रुपाराम परेशान भी था। ऐसे में जब कल उसे मौका मिला तो उसने पहले तो अपने बेटों को मारा और फिर खुद मौत के मुंह में चला गया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद अब रूपा राम की पत्नी अकेली पड़ चुकी है। परिवार के तीन सदस्यों को खोने के दुख के साथ-साथ अब उसका जीवन जीना भी मुश्किल हो चुका है। परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद रुपाराम की पत्नी भी अब तक बेसुध ही है। जब भी उसे होश आता है तो वह अपने बेटों और पति का नाम पुकारती है और फिर वापस बेहोश हो जाती है। गांव में इस घटना के बाद पूरी तरह से मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें-बेटे की खातिर पिता ने अपने ही भाईयों के परिवार के खून से रच दी सड़क, लहूलुहान शव रास्ते में पड़े रहें


 

Share this article
click me!