राजस्थान से शॉकिंग खबर: पत्नी का सांवला रंग देख पति ने कर दिया बड़ा कांड, सास ने भी दिया साथ

मृतक विवाहिता के भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी बहन को उसका पति और सांस तंग करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, उसके सांवले रंग पर उसे ताना मारते थे। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। 

Pawan Tiwari | Published : Aug 16, 2022 8:23 AM IST

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका सुमन पत्नी मनोज। आरोप है कि उसके सांवले रंग की वजह से उसके पति व सास उसे ताना मारते थे। उसे काली कहते हुए उसके साथ मारपीट भी करते थे। उन्होंने ही रविवार रात को मारपीट करते हुए उसके सिर पर मूसल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

ये है मामला 
दादिया पुलिस थाने में रानोली निवासी 55 वर्षीय भगवानाराम पुत्र नारायणराम ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी छोटी बहन सुमन का खोरी ब्राहमणान निवासी मनोज कुमार पुत्र शंकरलाल से विवाह हुआ था।  जिसके बाद से उसका उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि उसका पति मनोज कुमार व सास सन्तोष देवी उसके साथ मारपीट करते थे। जिन्होंने रविवार रात को उसकी हत्या कर दी। भाई का कहना है कि उसकी बहन का रंग  सांवला होने की वजह से ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करते थे। उसे काली कहते हुए आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके बारे में उसने कई बार पीहरवालों को भी बताया। 

Latest Videos

दो बच्चों की मां है मृतका, एक बेटी की भी हत्या का आरोप
पीहर पक्ष ने बताया कि मृतका सुमन के तीन बच्चे थे। जिनमें से ससुराल वालों ने करीब डेढ साल पहले एक बेटी की भी जलाकर हत्या कर दी थी। करीब 8-9 महीने की बच्ची को उन्होंने चाय के टोप में गिराकर मार दिया था। जिसे सबने हादसा समझा था। जिसके चलते पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। उन्होंने बताया कि मृतका के अब एक करीब चार साल व एक चार महीने का बच्चा है। 

पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू
इधर, भाई के रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दादिया थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि केस की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रेलवे के साहसी TT ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: पीड़िता को गिरता देख, बचाने खुद कूदा, देखें वीडियो

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts