स्कूल में फोन कर लड़की को कहा-घर जल्दी आ जाओ अर्जेंट है...फिर जो हुआ वो बड़ा ही शर्मनाक था

Published : Aug 21, 2022, 12:44 PM ISTUpdated : Aug 21, 2022, 12:59 PM IST
  स्कूल में फोन कर लड़की को कहा-घर जल्दी आ जाओ अर्जेंट है...फिर जो हुआ वो बड़ा ही शर्मनाक था

सार

सीकर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने एक नाबालिग बच्ची की परिजन बनकर फोन किया और उसे घर बुलाया। इसके बाद उसका अपहरण कर होटल ले जाकर रेप किया।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में एक युवक ने परिजन बनकर नाबालिग को स्कूल से बुलाया। फिर उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। बाद में उसे रास्ते में ही छोड़ गया। जिसे ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली। इतना ही नहीं आरोपी ने घटन को अंजाम देने के बाद परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

फोन कहा-घर जल्दी आ जाओ तबीयत खराब है...फिर जो हुआ वो शॉकिंग था
दादिया थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसके पास बेटी की स्कूल प्रिंसिपल का फोन आया था। जिसने बताया कि उसके क्लास टीचर के पास उसकी बेटी की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उसे चिकित्सक को दिखाने के लिए फोन आया था। जिसके बाद उसे स्कूल से भेज दिया गया है। जबकि परिवार से किसी ने भी फोन नहीं किया था। ऐसे में चिंता होने पर वह तुरंत स्कूल गया और पूरी बात जानकर बेटी की तलाश शुरू की। जो देर तक कहीं नहीं मिली। बाद में शाम करीब सवा चार बजे वह बदहवास हालत में गांव की रोड पर मिली। जिसने बताया कि उसे गांव का महेंद्र नाम का युवक अपहरण कर होटल में ले गया था। जहां उसके साथ बलात्कार किया। जब वह चिल्लाई तो उसने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में बलात्कार कर उसे रास्ते में छोड़ गया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की तलाश शुर की।

बाइक पर घूमते हुए गिरफ्तार
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग के पिता की रिपेार्ट पर आरेापी की तलाश नजदीकी सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना के आधार पर शुरू की गई। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान रतनगढ़ निवासी महेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई। जो बीती शाम आसपास के इलाकों में बाइक पर घूमता मिला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-राखी बांधने गई थीं 2 सगी बहनें, लेकिन कमरे में जाते ही बनाने लगीं शारीरिक संबंध...बिहार का शर्मनाक कांड

यह भी पढ़ें-देवर के साथ संबंध बनाती थी भाभी, इस कदर दीवानी हुई की करवा दिया पति का मर्डर-खुद बयां की डर्टी कहानी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
Weather Forecast 3 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी तक बारिश का कहर, सोमवार के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट