इस बच्चे के दोनों हाथ कट चुके...कई महीने बेड पर रहा, जिंदगी जीना मुश्किल था, अब इतिहास रचने जा रहा

Published : Dec 25, 2022, 12:47 PM ISTUpdated : Dec 25, 2022, 12:49 PM IST
 इस बच्चे के दोनों हाथ कट चुके...कई महीने बेड पर रहा, जिंदगी जीना मुश्किल था,  अब इतिहास रचने जा रहा

सार

राजस्थान में उदयपुर के रहने वाले लोकेश चौधरी जल्द ही  इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक खेलेंगे। लेकिन उसकी कहानी आपको रूला देगी। एक हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए। जीवन जीना मुश्किल था, बेड रेस्ट के बाद लोकेश डिप्रेशन में जाने लगा था। लेकिन अब वो इतिहास रचने जा रहा है।

उदयपुर (राजस्थान). महज आठवीं क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे की यह कहानी आपको रुलाएगी भी और मोटिवेट भी करेगी। आठवीं क्लास में पढ़ने वाला बच्चा अपने दोस्त के घर पर जाता है। छत पर खेलते खेलते अचानक उसका हाथ हाईटेंशन लाइन की चपेट पर आता है। देखते ही देखते पूरे घर में करंट दौड़ जाता है। इसी बीच दूसरा हाथ भी बिजली की डीपी पर पढ़ा तो फाल्ट होता है और आठवीं क्लास में पढ़ने वाला बच्चा अपने दोनों हाथ गंवा बैठता है। इस हादसे के बाद जहां बच्चे का जीवन जीना मुश्किल था वहीं अब यह बच्चा एक इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गया है। जो जल्द ही राजस्थान से इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक में अपनी जगह बनाएगा।

लोकेश के कई ऑपरेशन हुए...लेकिन नहीं हुए सफल
हम बात कर रहे हैं उदयपुर के रहने वाले लोकेश चौधरी की। जिसके सन 1998 में 8वीं क्लास में पढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद लोकेश के कई ऑपरेशन हुए। 3 महीने तक हुए बेड रेस्ट के बाद लोकेश डिप्रेशन में जाने लगा। इसके बाद उनकी मुलाकात एक थानेदार चांदमल से हुई। उन्होंने लोकेश की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि एक एनजीओ है जो दिव्यांगों को नौकरी लग जाता है। लोकेश को वहां एनजीओ में जाने पर पता चला कि केवल वही एक ऐसा लड़का है जिसके हाथ नहीं है। बाकी सब के पैरों में दिक्कत है। 

इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक में खेलेगा लोकेश 
इसके बाद राजस्थान में 2016 में पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता हुई। इसमें एनजीओ की तरफ से लोकेश ने भी 100 और 200 मीटर रेस में भाग लिया। दोनों ही प्रतियोगिता में लोकेश ने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद एनजीओ के लोगों ने लोकेश को नेशनल की तैयारी करने के लिए कहा। नेशनल में भी लोकेश का चयन बड़ी आराम से हुआ क्योंकि उनकी कैटेगरी t45 थी। और उनके अलावा इस कैटेगरी में अन्य कोई धावक भी नहीं था। लोकेश रोज करीब 10 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं।

 होठों से पेन पकड़ करता है लिखाई
लोकेश के भले ही हाथ नहीं हो। लेकिन वह वह हर एक काम कर सकते हैं जो हम कर रहे हैं। लोकेश अपने नाक से मोबाइल चला लेता है। और जो काम हमारे हाथ करते हैं जैसे किसी किताब का पन्ना पलटना लाइट जलाना ब्रश करना यह सभी काम भी लोकेश पैरों से करते हैं। लोकेश होठों से पेन भी पकड़ लेते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट