उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद उसी गली से फिर आ रही डरावनी खबर, देर रात पुलिस के पास पहुंचे व्यापारी

Published : Aug 16, 2022, 02:09 PM IST
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद उसी गली से फिर आ रही डरावनी खबर, देर रात पुलिस के पास पहुंचे व्यापारी

सार

उदयपुर में जिस गली में टेलर कन्हैयालाल की हत्या हुई,वहां पर सोमवार 15 अगस्त की रात एक युवक अपने साथ हथियार लेकर घूम रहा था। व्यापारी शिकायत करने पहुंचे, तो पुलिस ने इस बार तुरंत एक्शन लिया और एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिलें से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने है। यह वीडियो उसी इलाके का है जहां जून में टेलर कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या कर दी गई थी। दरअसल इस सीसीटीवी फुटेज में एक डेरी पर युवक पिस्टल लेकर पहुंचा। जहां उसने घी मांगा। घटना के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

धानमंडी इलाके में हथियार के साथ नजर आया युवक
घटना उदयपुर के धानमंडी इलाके में हुई। कन्हैया लाल की मौत के बाद उसी के समाज के एक व्यापारी जो दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने समुदाय विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई कमेंट किया था। ऐसे में परिवार को डर है, कि इसी के चलते युवक उन्हें मारने के लिए दुकान पर पहुंचा था। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। जब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दिल तो वहां एक पुलिसकर्मी मौजूद किया गया। घटना के 18 घंटे बाद तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक आरोपी को लिया हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने अब तक के करीब दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसके आधार पर उन्होंने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। जो डेयरी मालिक के समाज का ही बताया जा रहा है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का कन्हैया लाल हत्याकांड से कोई भी नाता नहीं है। और ना ही वह वहां व्यापारी को मारने के लिए आया था। 

मामले में पुलिस ने भले ही कन्हैया लाल हत्याकांड से कनेक्शन न होने की बात पर अपना पल्ला झाड़ लिया हो लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस गली में या जिस मोहल्ले में कन्हैया लाल हत्याकांड जैसा हादसा हुआ वहां अब भी लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में यह वारदात एक पुलिस लापरवाही को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़े- रेलवे के साहसी TT ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: पीड़िता को गिरता देख, बचाने खुद कूदा, देखें वीडियो

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश