Horoscope Today आज का राशिफल 10 दिसंबर 2021: मेष वालों को हो सकता है धन लाभ, कर्क वालों का बढ़ सकता है तनाव

10 दिसंबर, शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 10 2021, 06:00 AM IST

उज्जैन. गुरुवार की रात से बुध ग्रह राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा।  इसका असर शुक्रवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस समय सूर्य, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में है। चंद्रमा और गुरु कुभ राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में और राहु वृषभ राशि में है। इन ग्रहों की युति से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जिनका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 
उपाय- तुलसी के आगे शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपने किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे। किसी परिजन से तनाव हो सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस में यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। 
उपाय- पानी में थोड़ी ही हल्दी डालकर स्नान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों को आज थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। 
उपाय- माता के पैर छूकर घर से निकलें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- किसी गरीब विद्यार्थी को पुस्तक का दान करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि आज कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी छवि बनेगी।
उपाय- पुजारी को केसरिया वस्त्र भेंट करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती रही है। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना होगा।
उपाय- हनुमानजी चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई स्वास्थ्य समस्या हो होती सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। दिन अच्छा बीतेगा।
उपाय- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष के किसी को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्म सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज नौकरी मे आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। 
उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां डालें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी आज गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। 
उपाय- किसी गरीब बुजुर्ग को चप्पल का दान करें।
 

Share this article
click me!