
उज्जैन. 10 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा। शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। शुक्रवार की रात को लगभग 8.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानए कैसा बीतेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में फायदा हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज आप खर्चों से परेशान हो सकते हैं। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं।
उपाय- कुछ मीठा खाकर घर से निकलें।
वृष
फायदा- परिवार के पुराने मसले हल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद विदेश यात्रा हो सकती है।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- शाम को पीपल पर दीपक लगाएं।
मिथुन
फायदा- नौकरी में कोई ईनाम मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- गणेश मंदिर में साबूत मूंग चढ़ाएं।
कर्क
फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचे। विवादों से दूर ही रहें।
उपाय- माता पार्वती को लाल चूड़ियां अर्पित करें।
सिंह
फायदा- लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जमा पूंजी खर्च हो सकती है।
उपाय- पानी में कुंकुम मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या
फायदा- कोई नया बिजनेस प्लान बन सकता है। संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पैसों को लेकर विवाद संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जोखिम वाला काम करने से बचें।
उपाय- शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
तुला
फायदा- पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। माता की सेहत खराब हो सकती है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
वृश्चिक
फायदा- समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
धनु
फायदा- सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने को योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नुकसान- कोई नया काम शुरू न करें। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
मकर
फायदा- नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोग में आराम मिलेगा।
नुकसान- पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- नदी में पीले फूल प्रवाहित करें।
कुंभ
फायदा- संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
नुकसान- बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। लाइफ पार्टनर की कोई बात परेशानी बड़ा सकती है।
उपाय- माता को उनकी पसंद का भोजन करवाएं।
मीन
फायदा- आज परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे। कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। आपकी कंजूस प्रवृत्ति नुकसान करवा सकती है। अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
उपाय- किसी गरीब को जूतों का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।