9 अप्रैल 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है, जानें कैसा होगा आपका दिन

गुरुवार को स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। बुधवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर तुला राशि में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2020 2:02 PM IST

उज्जैन. 9 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का योग है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। बुधवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर तुला राशि में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। लापरवाही से बनते काम बिगड़ सकते हैं। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र भेंट करें।

वृष
फायदा- कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार हो सकते हैं। बिजनेस में सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें। संतान से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव होगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने अधूरे काम आज निपट सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- कोई भी नया काम सावधानी से शुरू करें। पैसा उधार देने से आपको बचना होगा। मन में किसी तरह की चिंता या डर रहेगा।
उपाय- ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा- निवेश के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है।
उपाय- माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

सिंह
फायदा- बिजनेस में बड़े सौदे आज हो सकते हैं। रोजमर्रा के जरूरी काम आज निपट जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।  
नुकसान- सेहत का विशेष ध्यान रखें। विवाद में पैसा और समय खराब हो सकता है। अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
निवेश से फायदा होने के योग हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो सकती है। योजनाओं में सफलता मिलेगी।
नुकसान- किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी को केले का भोग लगाएं।

तुला
फायदा- दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। समझदारी से बड़ा विवाद टल सकता है। परिवार में सभी आपकी तारीफ करेंगे।
नुकसान- रक्त संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक
फायदा- आपके फैसले सही साबित होंगे। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

धनु
फायदा- रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम या चोरी हो सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मकर
फायदा- किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बिना सोचे समझे कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- भैरव मंदिर में दही-गुड़ का भोग लगाएं।

कुंभ
फायदा-
धन लाभ के योग बन रहे हैं। भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
नुकसान- गैरकानूनी काम करने से बचें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मीन
फायदा- पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।   
नुकसान- एक्स्ट्रा खर्चा हो सकता है। पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। आज का काम कल पर न टालें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

Share this article
click me!