Horoscope Today आज का राशिफल 11 अप्रैल 2022: बढ़ सकता है मिथुन वालों का खर्च, कन्या वाले जाएंगे यात्रा पर

Published : Apr 11, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 11 अप्रैल 2022: बढ़ सकता है मिथुन वालों का खर्च, कन्या वाले जाएंगे यात्रा पर

सार

11 अप्रैल, सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. सोमवार की देर रात राहु राशि परिवर्तन कर मेष में और केतु तुला में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे। भाग्य का पूर्ण साथ रहेगा, लेकिन भौतिक थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा। कम बोलने का प्रयास करें। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा। वे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते हैं, जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी करने से बचें। 
उपाय- गणेशजी की पूजा करके घर से निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ है। पूर्व समय में यदि पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होनें के योग बन रहे हैं। लेकिन उसकी अपेक्षा खर्चे भी बढ़ जाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
घर के सदस्यों के बीच नोक-झोंक बढ़ जाएगी और स्थिति बिगड़ भी सकती है। यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है तो उनका ध्यान रखें, खासकर दिल के मरीजों का। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। 
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नहीं रहेंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- शिवजी को धतूरा चढाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
छात्रों का पढ़ाई को लेकर मन व्यथित रहेगा और क्या किया जाए और क्या नहीं, ऐसी स्थिति बनी रहेगी। स्कूल के विद्यार्थी अपना ज्यादातर समय परीक्षा की तैयारी करने में ही लगाएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाकर घर निकलें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज मानसिक व भौतिक रूप से प्रबल रहेंगे। मन में उत्साह व आत्मविश्वास का भाव दिखेगा, लेकिन दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। मानसिक भय से मुक्ति मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी, लेकिन सावधानी अनिवार्य है। 
उपाय- गाय का हरा चारा लिखाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मीठी वाणी से लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यवहार में थोड़ी विनम्रता बनाए रखें। भय एवं असुरक्षा की भावना आप पर हावी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आलस्य न करें, निवेश शुभ रहेगा।
उपाय- शिवजी का अभिषेक करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जिंदगी के उतार-चढ़ाव का सामना करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक खुशी मिलने से तनाव दूर होगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्साह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भाग-दौड़ बढ़ सकती है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई अहम कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार करें। कम सक्रिय रहेंगे, लेकिन मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा। रोजगार के क्षेत्र मे किया गया प्रयास सफल होगा। आपने परिवार में समझदारी से काम लेना होग। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। निवेश इत्यादि बिल्कुल न करें। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भौतिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यदि आप किसी काम को करने में अक्षम महसूस कर रहे थे तो आज के दिन नयी ऊर्जा का संचार आप में होगा। निवेश शुभ रहेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता