Horoscope Today आज का राशिफल 11 दिसंबर 2021: मिथुन वालों का हो सकता है विवाद, कर्क वाले रहेंगे चिंतामुक्त

11 दिसंबर, शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है, ये पूरे दिन रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2021 11:51 AM IST

उज्जैन. 11 दिसंबर, शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है, ये पूरे दिन रहेगा। शनिवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। इसका असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी। सूर्य, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध धनु राशि में रहेगा। शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में और राहु वृषभ राशि में रहेंगे शुक्र मकर राशि में रहेगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…  

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। इस समय थोड़ा बचकर रहें नहीं तो दुश्मन आपके राज खोल सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है। पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संयम रखें।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। गले के रोग परेशान कर सकते हैं। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। संतान की जो चिंता सता रही है, उससे आज आपको छुटकारा मिल सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें जिसे आप कम जानते हैं, आज आपको कोई धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है। उधार दिया पैसा मिल सकता है। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। पुराने दोस्तों को मिलकर अच्छा लगेगा। कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपके स्वभाव के कारण कोई बनती बात बिगड़ सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी। हालांकि दिन कुल मिलाकर आपके अनुरूप ही रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। किसी पुराने मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। मेहनत का पूरा परिणाम मिल सकता है। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- घर के बाहर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। दौड़-धूप से थकान हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। नया मकान या वाहन लेने के योग भी बन रहे हैं। ये समय आपके पक्ष का रहेगा।
उपाय- शमी के पौधे में जल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी नए व्यक्ति पर एकदम भरोसा न करें। लेने-जेन में सावधानी रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कोई पुराना रोग आज फिर से आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

Share this article
click me!