11 जून 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी, जानें कैसा होगा आपका दिन

11 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2020 3:39 PM IST

उज्जैन. 11 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। शाम को लगभग 6.22 के बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। गुरुवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। गुरुवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। एक ही ग्रह में मंगल और चंद्रमा होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
आर्थिक स्थिति में बदलाव भी होगा। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृष
फायदा- मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- माता-पिता के पैर छुएं और नए वस्त्र लाकर दें।

मिथुन
फायदा-
न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा।
नुकसान- जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- घर के बाहर केसर से स्वस्तिक बनाएं।

कर्क
फायदा-
प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह
फायदा-
आज आप दूसरों की मदद करेंगे। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे।
नुकसान- दबाव में आकर कोई काम न करें। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। पैसों की कमी से परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
करियर के लिए यह समय अच्छा है। मेहनत करते रहें। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे।
नुकसान- काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की ईलाज में मदद करें।

तुला
फायदा- आपके व्यवहार की तारीफ होगी। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।
नुकसान- पेट के रोग परेशान करेंगे। जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान करें।

धनु
फायदा-
पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
नुकसान- स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें।

मकर
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।
उपाय- गाय को हरी घास और बंदरों को रोटी खिलाएं।

कुंभ
फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर नहाएं।

मीन
फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
नुकसान- गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- जेब में चांदी का तार रखें।

Share this article
click me!