बुधवार को दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा इनका फायदा

बुधवार को छत्र और मित्र नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2019 4:56 PM IST

उज्जैन. 11 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 3 बजे धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को श्रवण नक्षत्र से छत्र और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।

वृष
फायदा- पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है।
नुकसान- चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती हो सकती है।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

मिथुन
फायदा- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

कर्क
फायदा-
बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा।
नुकसान- संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।

सिंह
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

कन्या
फायदा-
सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

तुला
फायदा- जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं।

धनु
फायदा- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

मकर
फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है।
नुकसान- कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ
फायदा- बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

मीन
फायदा- बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

Share this article
click me!