Horoscope Today आज का राशिफल 12 जनवरी 2022: कर्क वालों को हो सकती है परेशानी, कन्या वालों को होगा धन लाभ

Published : Jan 12, 2022, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 12 जनवरी 2022: कर्क वालों को हो सकती है परेशानी, कन्या वालों को होगा धन लाभ

सार

12 जनवरी, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.12 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।  

उज्जैन. 12 जनवरी, बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात लगभग 08.46 तक चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करे जाएगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है। आज विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज किसी कार्य नये कार्य में निवेश करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। यदि पुराने कर्जे चल रहे हैं, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी। ऑफिस में आज आपको अपने काम में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए निश्चित तौर पर कोई शुभ परिणाम लेकर आएगा। 
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
किसी यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, लेकिन इसमें आपको वाहन की खराबी के कारण अक्समात कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी नई योजना को चालू करेंगे, तो वह आपके लिए फलीभूत होगी।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक सदस्यों से कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, लेकिन आज आपको क्रोध व भावुकता में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी, जिससे उनके रिश्तो में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए आप सावधान रहें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज का दिन आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। 
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से रिश्तो में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार किया है, तो उसमें लाभ हो सकता है। 
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आज आपको व्यर्थ की उलझनों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आपकी किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी वाद विवाद मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता हाथ लगेगी, लेकिन आज आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में ही आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। 
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आस-पास में हो रहे किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आसानी से मिल जाएगा। 
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज अक्समात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आज का दिन आपके व्यापार में नई-नई स्थितियों का निर्माण करेगा, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण मन विचलित होगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: किसे मिलेगी मनचाही जॉब-कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?
Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से