
उज्जैन. 13 जनवरी, गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिल दिलवायेगी। आज आपके कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- शिवजी के मंत्रों का जाप करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। व्यापार के लिए किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, लेकिन उसके प्रति लापरवाह थे।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा, बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- तुलसी के आगे शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व आज उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन यदि आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो आपको उसमें परिवार में सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनका दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यदि आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे भी पीछा छूट सकता है। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है।
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग