14 जुलाई 2020 का राशिफल: मकर राशि वाले कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

14 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 1:59 PM IST

उज्जैन. 14 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.26 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। मंगलवार को सुबह सर्वार्थ सिद्धि नाम का 1 अन्य शुभ योग भी रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। सोच-समझकर बोलें। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

वृष
फायदा- ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

मिथुन
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है।
नुकसान- भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है।
उपाय- किन्नर को कुछ पैसे दें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

सिंह
फायदा-
कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है।
नुकसान- पारिवारिक संबंधों में तनाव भी हो सकता है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।

कन्या
फायदा-
नए काम की योजना बन सकती है। निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। 
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी।
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। साझेदार धोखा दे सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।

वृश्चिक
फायदा- पुरानी समस्या हल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।

धनु
फायदा-
नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

मकर
फायदा- प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें। लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें परेशान कर सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

मीन
फायदा- रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है।  
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।

Share this article
click me!